सिंह(Leo):-
Cards:- Ten of swords
किसी पुराने मित्र से अचानक मिल सकते है.पूर्व में सामने वाले के साथ काफी बुरा व्यवहार किया होगा.जिसके चलते सामने वाला काफी नाराज़ हो सकता है.सामने वाला उस बात का बदला न ले.ये सोचकर डर सकते है.कार्य क्षेत्र में किसी पुराने कार्य को लेकर कुछ बातें हो सकती है.ये बातें. नकारात्मक होंगी. किसी सहयोगी ने कुछ गलत बातें आपके खिलाफ कार्य क्षेत्र में फैला सकता है.इस बात को लेकर लोगों के व्यवहार में काफी अंतर महसूस कर सकते है.परिवार में किसी सदस्य का व्यवहार आपके साथ बुरा हो सकता है.संपत्ति को लेकर तनाव बढ़ सकता है.सामने वाला किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है.इससे काफी गुस्सा आ सकता है.इस स्थिति में गुस्से और वाणी पर काबू रखें.बिना बात के किसी के साथ विवाद न करें.दूसरों का मजाक न उड़ाएं.ऐसा कोई कार्य न करें, जिसके चलते किसी बड़े का गुस्सा सहन करना पड़ सकता है.किसी के साथ अपशब्दों का प्रयोग न करें.
स्वास्थ्य: किसी बात के चलते सामने वाले से हाथापाई हो सकती है.इससे हाथ पैरों में चोट लग सकती है.
आर्थिक स्थिति: किसी नई संपत्ति को खरीदने पर विचार कर सकते है.संपत्ति के बारे में सभी जानकारी लेना चाहिए.
रिश्ते: पिता के साथ रिश्ते में अनबन हो सकती है. अपने व्यवहार की माफी मांग सकते है.
दिशा भटनागर