सिंह (Leo):-
Cards:- Five of swords
कार्य को समय पर पूरा न करने के कारण उच्च अधिकारी की डांट पड़ सकती ह. इस समय सभी कार्यों का पुनः अवलोकन कर कार्य को आसान तरीके से पूरा करने की योजना बना सकते हैं. अनैतिक संसाधनों का उपयोग न करें. दूसरों की सफलता से ईर्ष्या हो सकती है. किसी से बदले की भावना ना रखें. ऐसा कोई कार्य न करें. जिससे दूसरे को परेशानी हो. किसी कार्य को सही समय पर पूरा करने के लिए किसी ऐसे रास्ते का उपयोग करने की कोशिश कर सकते हैं. जो अनैतिक हो सकता है. ऐसी स्थिति में कार्य की सफलता स्थाई नहीं रहेगी.
संभव है, कि किसी बड़े अधिकारी को इस कार्य को गलत तरीके से पूरा करने की जानकारी प्राप्त हो जाए. यह जानकारी पदोन्नति को रोक सकती है. कार्य पूरा करने में थोड़ा ज्यादा समय लग रहा हो. तब भी कार्य को गलत तरीके से पूरा करने का प्रयास न करें. प्रिय के विश्वास को ना तोड़े. यदि सामने वाले के साथ विवाह करना मुमकिन नहीं है. तो उससे झूठ ना बोले. सामने वाले को सही स्थिति से अवगत कराना बेहतर रहेगा. इससे बाद में गलतफहमियां नहीं बढ़ेंगी. सच का साथ दे. रिश्तों में आ रही कड़वाहट आपके अहंकारी व्यवहार के कारण बढ़ सकती है. व्यवहार को नम्र बनाएं. किसी भी बात का अहंकार अच्छा नहीं है. इससे दूर रहें.
स्वास्थ्य: वजन के बढ़ने के कारण चलना फिरने में जल्द ही थकान महसूस कर सकते हैं वजन को नियंत्रित करने का प्रयास करेंगे.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में किया गया निवेश अच्छा प्रतिफल नहीं दे रहा है. जल्दबाजी के चलते योजना की पूरी जानकारी प्राप्त किये बिना निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते: संतान की शिक्षा और संगत को लेकर सजग है. सामने वाले के साथ उसकी परेशानियों पर चर्चा कर सकते हैं.
दिशा भटनागर