सिंह (Leo):-
Cards:- The Fool
कार्य क्षेत्र में किसी परियोजना के दौरान अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचान सकते है. किसी काम में मिली असफलता मिलने पर मनोबल कमजोर न होने दें. करीबी मित्रों का सहयोग राहत देगा. अगर पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा है. तो उसे शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें. अपनी भावनाओं पर काबू रखें. कारोबार के मामले में सावधानी रखें. पैसों का लेनदेन स्वयं की निगरानी में करें. जमीन की खरीद फ़रोख्त कर सकते है. किसी मुद्दे पर आपका नजरिया दूसरों से अलग होने के कारण उच्च अधिकारी को प्रभावित कर सकता है. गुस्से और आवेश में हालात बिगड़ सकते है. इस समय धैर्य और शांति से स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें. नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें. प्रेम संबंधों में गलतफहमियों को समय रहते दूर करने की कोशिश करें. जोखिम पूर्ण कार्य करने की आदत को बदलिए. जरूरत से ज्यादा किसी कार्य को लेकर उत्साहित होना कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकता है. विवाह के लिए परिजनों का दवाब बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा ठंडी और खट्टी चीजों का सेवन न करें. नियमित दिनचर्या में व्यायाम अवश्य शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर थोड़ी उथल पुथल रह सकती है इस समय जोखिम पूर्ण कार्य न करें.
रिश्ते: पिता के साथ बिगड़े रिश्ते सुधारेंगे. संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है.
दिशा भटनागर