सिंह
सिक्स आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आपके लिए वर्तमान हालातों में उलझन अनुभव करने की अपेक्षा सूझबूझ से आगे बढ़ने का संकेतक है. कारोबारी कोशिशों को बढ़ाए रखने पर ध्यान दें. लक्ष्य की ओर सहजता से कदम बढ़ाने पर फोकस रखें. वरिष्ठों की समझाइश को महत्व देंगे. सकारात्मक सोच से परिणाम संवारने में आसानी होगी. संबंध मजबूत होंगे.
लक्ष्य की ओर सतत गति बनाए रखें. आसपास पर नियंत्रण रखें. नियमों की अनदेखी करने से बचें. सभी से संबंधों में मिठास बनाए रखेंगे. व्यर्थ बातों और अफवाहों में नहीं आएंगे. जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश होगी. अपनों के लिए क्षमता से अधिक करेंगे. नए लोगों से दूरी रखें. करीबियों के साथ समय बिताएं. निजी मामलों में पहल से बचें.
स्वास्थ्य: अनुशासन अपनाएं. सहजता से कार्य करें. स्वास्थ्य की स्थिति साधारण रहेगी. सेहत पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में दबाव बना रह सकता है. जिम्मेदारियों को निभाते रहें. वित्तीय परिणाम सामान्य रहेगा.
रिश्ते: घर के लोगों को साथ लेकर चलें. रिश्तों में सक्रियता दिखाएं. शुभचिंतकों की सलाह को बनाए रखें.
अरुणेश कुमार शर्मा