सिंह - आवश्यक गतिविधियों में पूरी गंभीरता दिखाएं. सामान्य सी चूक बड़े अवरोध का कारण बन सकती है. विविध कार्यों को गति देंगे. रिश्तों का सम्मान बनाए रखें. दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं. संबंधों के प्रति संवेदनशीलता बनी रहेगी. करीबियों का साथ सहयोग मिलेगा. व्यवसायिक गलतियां करने से बचें. बहस विवाद में न पड़ें. व्यवस्था व अनुशासन बनाए रहें. दान धर्म बनाए रहें. न्यायिक मामलों में सावधानी से आगे बढ़ें. नीति नियमों का पालन रखेंगे.
नौकरी व्यवसाय- विदेश से जुड़े मामले अनुकूल रहेंगे. कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं. पेशेवर कार्यों में व्यस्तता रहेगी. सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे. अफवाहों पर ध्यान न दें. पेशेवरता पर फोकस बढ़ाएं. स्मार्टनेस बनाए रखें.
धन संपत्ति- करियर व्यवसाय में बजट बनाकर चलें. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएं. खर्च व निवेश पर जोर रहेगा. न्यायिक मामलों में सजग रहेंगे. धूर्तों से दूरी बनाकर रखें. बहस विवाद में न पड़ें. लेनदेन में सावधान रहें.
प्रेम मैत्री- करीबियों की बुराइयों को नजरअंदाज करें. धैर्य से रिश्ते संवारें. मित्रों संग सहजता रखें. प्रेम स्नेह को मजबूती मिलेगी. करीबियों को उपहार देंगे. स्वजनों से सकारात्मकता बढ़ाएं. आवश्यक चर्चा से जुड़ें. भावनात्मक पक्ष साधारण रहेगा. व्यक्तिगत प्रयासों में संवार बनी रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- संवाद साधारण बना रहेगा. विवाद को टालें. सेहत के प्रति सजग रहेंगे. अनुशासन बढ़ाएंगे. आवेश में निर्णय नहीं लें. मनोबल रखें.
शुभ रंग : केशरिया
शुभ अंक : 1, 3 और 9
आज का उपाय : जगदंबा मां भवानी शेरांवाली देवी दुर्गाजी की पूजा वंदना और साधना करें. व्रत संकल्प पूरा करें. विनम्रता बनाए रहें.
अरुणेश कुमार शर्मा