उद्योग व्यवसाय में अधिक रुचि बनाए रखेंगे. कार्यव्यवस्था सुचारू रखने पर जोर देंगे. मित्रों से संबंध घनिष्ठ होंगे. सबका सहयोग पाएंगे. साझा मामलों में दखल बना रहेगा. जीवन में शुभता बढ़ेगी. सोच बड़ी बनाए रखेंगे. कार्य विस्तार के अवसर भुनाएं. चर्चा में शामिल रहें. परस्पर सहयोग का भाव बना रहेगा. नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा. विविध मामले संवरेंगे. लेनदेन में प्रभावी रहेंगे. कामकाजी परिस्थितियों में संतुलन बढ़ाएंगे. सूझबूझ व सहकारिता से आगे बढ़ेंगे.
नौकरी व्यवसाय- तेजी बनाए रखेंगे. कार्ययोजनाओं को गति देंगे. सौदेबाजी में बेहतर होंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. प्रतिफल अपेक्षा से अच्छा रहेगा. पेशेवरता पर बल बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक मामलों में स्थायित्व बढ़ेगा. विविधि उपलब्धियों में वृद्धि होगी. औद्योगिक विषयों को संवारेंगे. कार्ययोजनाओं को बल मिलेगा. भूमि भवन के कार्य पक्ष में बनेंगे.
प्रेम मैत्री- दाम्पत्य में सुख सौख्य बढ़ेगा. घर में समय देंगे. प्रेम और स्नेह बनाए रखेंगे. सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. संबंधों में ऊर्जा बनी रहेगी. प्रियजन से भेंट होगी. निजी मामलों में बेहतर रहेंगे. मित्रों का विश्वास पाएंगे. संवेदनशीलता बढ़ेगी. करीबियों का भरोसा जीतेंगे. रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान संवरेगा. साज संवार को बढ़ावा मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी. उत्साह मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा. लोकप्रियता बढ़ेगी.
आज का उपाय: ज्ञान और गुणों के सागर भक्तशिरोमणि हनुमानजी की पूजा वंदना करें. लाल वस्तुएं दान करें. परस्पर सहयोग की भावना रखें.
शुभ अंक : 1, 3 और 9
शुभ रंग : गेरुआ
अरुणेश कुमार शर्मा