सिंह- साझेदारी पर जोर बनाए रखें. दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी. साझा प्रयासों को गति देंगे. उद्योग कार्यों में रुचि बढ़ाएंगे. नेतृत्व का भाव बढ़ा रहेगा. विविध प्रस्ताव पक्ष में बनेंगे. पद प्रभाव बढ़ाएंगे. जीत का भाव बढ़ेगा. टीम वर्क में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कारोबार में शुभता बढे़गी. साझा व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे. मित्र संबंध घनिष्ठ होंगे. पेशेवर समय पर कार्य करें. सबको साथ लेकर चलने की आदत बनाएं. महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालेंगे. तेजी आएगी.
नौकरी व्यवसाय- करियर कारोबार में सक्रियता आएगी. नेतृत्व की भावना रखेंगे. सबको जोड़े रखने में सफल होंगे. उल्लेखनीय प्रयास बनाए रखेंगे. व्यवस्था पर फोकस होगा. नीति नियमों का सम्मान करेंगे.
धन संपत्ति- औद्योगिक लाभ बढ़ा रहेगा. वित्तीय योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे. सामूहिक प्रयास बनाए रखें. भूमि भवन के मामले गति लेंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे. ब़ड़ों की सुनेंगे.
प्रेम मैत्री- आपसी विश्वास से काम लेंगे. परिवार के लोगों में वक्त बिताएंगे. परस्पर प्रेम स्नेह व उत्साह बना रहेगा. संबंध प्रभावशाली रहेंगे. प्रेम नेह के अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण जनों से भेंट होगी. संबंधों में मिठास भरेंगे. प्रियजन प्रसन्न होंगे. भावनात्मक मजबूत बनी रहेगी. मन के मामले संवरेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- बड़प्पन की भावना रखेंगे. आत्मनियंत्रण बढ़ाएंगे. सोच बड़ी रखेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. सहयोग व उत्साह से काम लेंगे.
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. स्थायित्व बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 2 और 5
शुभ रंग : गहरा गुलाबी
अरुणेश कुमार शर्मा