गंदा टॉयलेट, गीला फर्श और झूठ... घर में है ये सब तो बुरी पड़ेगी 'केतु' की मार

केतु ग्रह 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में प्रवेश करेगा और लगभग 8 महीने तक इसी नक्षत्र में रहेगा. यह समय सिंह, मेष और अन्य राशियों के लिए करियर और आर्थिक लाभ का सुनहरा अवसर होगा. केतु का बुरा प्रभाव आलस, लापरवाही और जीवन में नुकसान ला सकता है.

Advertisement
केतु ग्रह नहीं, बल्कि हमारी छोटी-छोटी बुरी आदतें हम पर बुरा असर डालती हैं केतु ग्रह नहीं, बल्कि हमारी छोटी-छोटी बुरी आदतें हम पर बुरा असर डालती हैं

विकास पोरवाल

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:38 PM IST

ज्योतिष शास्त्र में जिन नवग्रहों की बात की जाती है, उसमें एक प्रमुख ग्रह है केतु. हमारी छोटी-छोटी समस्याओं से शुरू होकर परेशानियों का पहाड़ खड़ा करने में सबसे बड़ा हाथ 'केतु' ग्रह का ही होता है. बड़ी बात ये है कि केतु के इन कारनामों का हमें पता ही नहीं चल पाता है.

केतु कैसे अपना असर दिखाता है?
केतु का आकार बिना सिर का, सांप जैसा है. सिर्फ परछाई के सहारे ही हमारी जिंदगी पर असर डालने वाला केतु जब अपना बुरा असर दिखाना शुरू करता है, तब वह हमें भ्रम में डालना शुरू करता है. हमारे आलस को बढ़ाता है और हमारे मन में 'इग्नोर' करने वाली टेंडेसी लाना शुरू करता है, जिससे हम व्यवहार में आलसी और लापरवाह होते जाते हैं. यही तो केतु चाहता है. हमारी इसी लापरवाही से धीरे-धीरे हमारी जिंदगी में नुकसान की एंट्री हो जाती है. यही नुकसान एक-एक करके बड़ा बनने लगता है.

Advertisement

केतु को कैसे ठीक किया जा सकता है?
अगर आप भी अपनी जिंदगी में ऐसा कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो समझिए की कहीं न कहीं केतु ही आपको डिस्टर्ब कर रहा है. अगर ऐसा है तो आने वाला वक्त केतु को ठीक करने के लिए सबसे सही है. 

आने वाला वक्त केतु का है
असल में केतु 29 मार्च 2026 को मघा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. इसके बाद वह लगभग 8 महीने तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. मक्षा नक्षत्र केतु ग्रह के लिए अपने घर जैसा है. इसलिए इस समय केतु एक्टिव रहेगा और अगर यह आप पर बुरा असर डाल रहा है तो इसके असर को कम किया जा सकता है. 

ये 8 महीने सिंह राशि में जन्मे लोगों के लिए गोल्डन पीरियड साबित होगा, इसके अलावा मेष और सिंह राशि के लोगों पर भी इसका अच्छा असर पड़ेगा. इनके लिए यह समय करियर में बदलाव और आर्थिक लाभ मिलने का होगा. 

Advertisement

इसके अलावा जो दूसरी 9 राशियां हैं, वह केतु के प्रभाव को पॉजिटिव कर सकती हैं. 

केतु कैसे खराब होता है?
1. इसके लिए करना ये होगा कि अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे हिस्सों पर ध्यान दें. किसी तरह की लापरवाही न करें. केतु कैसे अपना जाल फैलाता है, पहले इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

2. अगर आपके घर का वॉशरूम गंदा रहता है तो आप खुद केतु को बुरा असर डालने के लिए एक्टिव कर रहे हैं.

3. फर्श गीला रहता है, और आप छोटे-मोटे कचरे इधर-उधर ये सोचकर बिखेरते हैं कि अभी तो झाड़ू लगनी ही है, तो आप अपना केतु खराब कर रहे हैं.

4. बिना वजह भी, सिर्फ यूं ही झूठ बोल देते हैं तो केतु खराब हो रहा है.

5. भोजन करने से पहले उसकी बुराई कर देते हैं तो सावधान... केतु खराब हो रहा है. क्योंकि भोजन की बुराई, गृहलक्ष्मी का अपमान है.

 6. घर में कलह ही बनी रहती है तो केतु खराब हो जाता है.

7. घर के उत्तर-पश्चिम कोने में सीलन है तो ये केतु खराब होने का लक्षण है.

8. बैठे-बैठे बेवजह पैर हिलाते हैं और स्थिर नहीं रहते हैं तो केतु खराब होने के लिए एक्टिव होता है.

इसलिए अगर आप केतु के बुरे असर से बचना चाहते हैं और इन 8 महीनों में केतु को अपने लिए पॉजिटिव बनाना चाहते हैं तो लापरवाही छोड़ दीजिए. घर- टॉयलेट में साफ-सफाई रखिए और हर उस छोटी-छोटी गलत बात से तौबा कर लीजिए, जो आगे चलकर बड़ी बन सकती हैं. वरना केतु छोड़ेगा नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement