Kal Ka Rashifal 2 June 2026: कुंभ राशि वाले पाएंगे इच्छानुसार फायदा, जानें सभी राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 2 June 2026: विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास रखेंगे. चर्चा संवाद में संकोच दूर होगा. कारोबार में सक्रियता से काम लेंगे. मित्र संबंध सुधार पाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. पेशेवरता बढ़त बनी रहेगी.

Advertisement
जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जून का पहला दिन (Photo: ITG) जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है जून का पहला दिन (Photo: ITG)

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:43 PM IST

मेष - श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा देने का समय है. तेजी से लक्ष्य की ओर बढ़त बनाए रखेंगे. पेशेवर परिणाम पक्ष में बनेंगे. पुण्य कार्य में वृद्धि होगी. लाभकारी योजनाएं आगे बढ़ाएंगे. आस्था और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. मित्रों का साथ बढ़ेगा. महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी. आशंका मिटेंगी. बडी सोच बनाए रखेंगे. दीर्घकालिक योजनाएं आकार लेंगी. भेंटवार्ता में सफल होंगे. भाग्य की प्रबलता से परिणाम संवरेंगे. चहुंओर उच्च प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कला कौशल संवरेंगे.

Advertisement

शुभ रंग: चमकदार लाल
शुभ अंक: 2, 3 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. तीर्थ जाएं.
-----

वृष - समय साधारण गतिविधियों को बनाए रखने वाला है. स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं. खानपान का विशेष ध्यान रखें. स्वजनों की मदद बनी रहेगी. कुटम्ब से करीबी बनाए रखेंगे. बड़प्पन का भाव रखेंगे. आकस्मिकता बढ़ सकती है. अनुशासन, अनुपालन और पेशेवरता बनाए रखेंगे. रिसर्च में रुचि बढ़ाएंगे. विभिन्न संकेतों को अनदेखा न करें. अधिकारियों की आज्ञा बनाए रखें. जिद व अहंकार में न आएं. लक्ष्य पाने के लिए उतावली न दिखाएं. विनय विवेक से काम लें.

शुभ रंग: कांसे के समान
शुभ अंक: 2, 6 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. धीरज रखें.
-----

Advertisement

मिथुन - बड़े प्रयासों को बढ़ावा देने वाला समय है. महत्वपूर्ण चर्चाओं को सहजता से आगे बढ़ाएंगे. कामकाज में सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. साझा कार्यों में उत्साह बना रहेगा. पेशेवर प्रभावी प्रदर्शन करेंगे. साख और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. साथी अपेक्षित प्रदर्शन बनाए रखेगा. स्थायित्व को बल मिलेगा. कार्यों में सक्रियता लाएंगे. योजनाओं में गति रखेंगे. औद्योगिक मामलों में सक्रियता बढ़ेगी. जिम्मेदारों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. नेतृत्व को बल मिलेगा.

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 2, 5 और 9  
आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहयोग बढ़ाएं.
----

कर्क - तार्किक बातों पर ध्यान बढ़ाएं. धूर्ता की लालची बातों से दूर रहें. कार्ययोजनाओं में रुटीन बना रहेगा. पेशेवर नीति नियमों पर अमल बढ़ाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था व आपसी विश्वास बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. सक्रियता से कार्य सधेंगे. दैहिक संकेतों पर ध्यान दें. पेशेवर संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी. बड़प्पन से काम लेंगे. सजगता से आगे बढ़ेंगे.

शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2 और 9

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. बहस टालें.
-----

Advertisement

सिंह - अच्छे दोस्तें का साथ समर्थन महत्वपूर्ण मामलों को गति देगा. विरोधियों की सक्रियता कम होगी. घर परिवार में सुखद स्थिति बनी रहेगी. मित्रों का साथ और विश्वास बढ़ेगा. लाभ के अवसर को भुनाएंगे. लक्ष्य पूरा करने की सोच रखेंगे. प्रतिस्पर्धा में रुचि लेंगे. गति रखेंगे. बौद्धिक प्रयास बेहतर होंगे. नीति नियमों का पालन करेंगे. आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे. करीबियों के साथ मिलेगा. शैक्षिक गतिविधियों में उत्साह बनाकर रखेंगे. संतान अच्छा करेगी.

शुभ रंग: गेरुआ
शुभ अंक: 1, 2 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. बड़ा सोचें.
---

कन्या - निजी गतिविधियों पर फोकस रखेंगे. पेशेवर मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे. अधिकारी वर्ग सहयोग बनाए रखेगा. स्वार्थ संकीर्णता का त्याग करें. सतर्कता बनाए रहें. पारिवारिक परंपराएं निभाएंगे. भवन वाहन के मामले हल होंगे. अति उत्साह और आवेश से बचें. निजी मामले सामान्य बने रहेंगे. संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें. सामंजस्यता और अनुशासन रखें. विनम्रता पर जोर दें. बहस से बचाव रखेंगे. भवन वाहन खरीदी के प्रयास गति पाएंगे. अपनों को आदर सम्मान दें.

शुभ रंग: गुड़ समान
शुभ अंक: 2, 5 और 9  
आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. बड़बोली से बचें.
---------

Advertisement

तुला - कार्य व्यापार संवार पर रहेगा. योजनाएं परिणाम तक पहुंचाने की कोशिश बनाए रखेंगे. सामाजिक प्रयास प्रभावी रहेंगे. वाणिज्यिक कार्यों में शुभता बनाए रखेंगे. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. सहकारिता में वृद्धि होगी. विविध मामले संवरेंगे. बड़ों का आदर बनाए रखेंगे. शुभ सूचनाएं मिलेंगी. संपर्क संवाद बेहतर रहेगा. विविध कार्य पक्ष में रहेंगे. सहजता सक्रियता बनाए रखेंगे. आशंकाओं में कमी आएगी. व्यवहार पर फोकस रखेंगे. लक्ष्यों को साधेंगे.

शुभ रंग: शहद
शुभ अंक: 2, 6 और 9  
आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. पहल बढ़ाएं.
--

वृश्चिक  - चहुंओर श्रेष्ठ फल परिणाम बनाए रखेंगे. वांछित फल पाएंगे. प्रियजन का घर आगमन होगा. साज सज्जा में रुचि बनी रहेगी. कुल परंपराओं को बढ़ावा देंगे. अनुशासन और अनुपालन बनाए रखेंगे. संबंधों में मजबूती रहेगी. आर्थिक मामलों को गति मिलेगी. उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे. सुखद भेंट के अवसर बनेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण रखेेंगे. घर में हर्ष आनंद बना रहेगा. वाणी व्यवहार में मधुरता बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. घर परिवार के लोगों का समर्थन जुटाएंगे.
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 3, 6 और 9  
आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. आदरभाव रखें.
----

Advertisement

धनु - साख और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे. तेजी से सकारात्मक बदलाव बनेंगे. वाणी व्यवहार आकर्षक रहेगा. योग्यजनों को प्रस्ताव मिलेंगे. खानपान में सुधार आएगा. सक्रियता और सहजता बढ़ाएंगे. सृजन कार्य संवार पर रहेंगे. करियर व्यापार में सुधार बना रहेगा. निजी विषयों में सक्रियता आएगी. श्रेष्ठ कार्यों से जुड़ेंगे. व्यक्तिगत मामले बेहतर बनेंगे. संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. प्रबंधन प्रशासन के कार्य बनेंगे. विविध रचनात्मक प्रयास बल पाएंगे. लाभ प्रतिशत ऊंचा होगा.

शुभ रंग: सिंदूरी लाल
शुभ अंक: 2, 3 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. नवाचार बढ़ाएं.
--------

मकर - आवश्यक कार्यों में ढिलाई व लापरवाही न दिखाएं. योजनों को समय पर पूरा करने का प्रयास बनाए रखें. कार्यगति धीमी रह सकती है. ऊर्जा उत्साह में चूक न करें. सहज संकोच बना रहेगा. सबको जोड़ने का प्रयास बढ़ाएं. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. रिश्तों को बेहतर रखेंगे. संबंधों पर जोर होगा. बड़प्पन से काम लेंगे. त्याग व सहयोग की भावना बढ़ेगी. सभी का सम्मान रखेंगे. प्रबंधन में सहज रहेंगे. संबंधों का ध्यान रखें. नीति नियम के अनुसार कार्य करेंगे.

शुभ रंग: गेंहुंआ
शुभ अंक: 2, 8 और 9  
आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. विवेक बनाए रहें.
-----

Advertisement

कुंभ - आर्थिक लाभ संवार पर बना रहेगा. लक्ष्य पाने में सफलता मिलेगी. व्यावसायिक हितों के संरक्षण में आगे रहेंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. विभिन्न कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास रखेंगे. चर्चा संवाद में संकोच दूर होगा. कारोबार में सक्रियता से काम लेंगे. मित्र संबंध सुधार पाएंगे. सबको साथ लेकर चलेंगे. पेशेवरता बढ़त बनी रहेगी. अवरोध दूर होंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. वाणिज्यिक मामलों में सफल होंगे.

शुभ रंग: हल्का भूरा
शुभ अंक: 2, 8 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. सहकार बढ़ाएं.
----------

मीन - कार्य व्यापार में लाभ की अच्छी संभावना रहेगी. प्रबंधन के मामले पक्ष में बनेंगे. तेजी से लक्ष्यों को साधेंगे. व्यावसायिक परिस्थितियों में अनुकूलन रहेगा. साख सम्मान में वृद्धि होगी. वरिष्ठ सहयोगी होंगे. अनजान पर कम विश्वास करेंगे. अवसर पर प्रतिक्रिया देंगे. प्रशासन के कार्यों में तेजी आएगी. उद्योग व्यापार में सफलता मिलेगी. शासन प्रशासन के प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी. समकक्षों का भरोसा जीतेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे.

शुभ रंग: स्वर्ण के समान
शुभ अंक: 2, 3 और 9  

आज का उपाय: महाबली हनुमानजी की पूजा वंदना करें. ओम् अं अंगारकाय नमः का जाप करें. लाल वस्तुएं दान करें. मदद का भाव रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »