Kal Ka Rashifal 19 May 2026: तुला राशि वालों की कल धन की स्थिति रहेगी बेहतर, जानें अन्य राशियों का हाल

Horoscope Tomorrow 19 May 2026: व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. किसी से भी बेवजह के मतभेद न बढ़ाएं. उधार के लेन-देन से बचने का प्रयास करें. योजना बनाकर जरूरी काम पूरे करें.

Advertisement
कल का राशिफल 19 मई 2026 (Photo: ITG) कल का राशिफल 19 मई 2026 (Photo: ITG)

प्रवीण मिश्र, ज्योतिषी

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

मेष राशि: उन्नति का मार्ग होगा प्रशस्त
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहने वाला है. आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे और पुरानी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए आपको नए सिरे से विचार करना होगा. भाग्य आज आपके साथ खड़ा है. करियर में आगे बढ़ने का यह बेहतरीन समय है. व्यापारिक दृष्टि से यदि आप कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह सही अवसर है. बस याद रखें, क्रोध पर नियंत्रण रखना आपकी सफलता की कुंजी है.

Advertisement

शुभ अंक: 1, 9

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: किसी गरीब को भोजन का दान करें.

वृष राशि: नेतृत्व क्षमता का बढ़ेगा प्रभाव
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता को उभारने वाला है. समस्याओं को सुलझाने के लिए आपको नए रास्ते मिलेंगे. ध्यान रखें कि अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आज बहुत जरूरी है. लोगों से बेवजह के मतभेदों से बचें. प्रॉपर्टी से संबंधित अटके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं. व्यापार में स्थिति में सुधार आएगा. नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें, सकारात्मकता ही आपको आगे ले जाएगी.

शुभ अंक: 2, 6

शुभ रंग: गुलाबी

आज का उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं.

मिथुन राशि: करियर में मिलेगा नया दिशा-निर्देश
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने करियर को लेकर कुछ कड़े और नए फैसले लेने होंगे. योजनाबद्ध तरीके से काम करना आपको बड़े लाभ दिलाएगा. भाग्य का साथ आपके साथ बना हुआ है. आज कुछ अनजान और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है. मन की पुरानी चिंताएं दूर होंगी और व्यापार में धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. खुद को शांत रखें और बेवजह के गुस्से से बचें, काम में एकाग्रता बनाए रखें.

Advertisement

शुभ अंक: 3, 5

शुभ रंग: हरा

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

कर्क राशि: सावधानियां ही दिलाएंगी सफलता
कर्क राशि के जातकों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रिश्तेदारों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. करियर के संबंध में कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें. अपनी मेहनत की कमाई को बचाने का प्रयास करें. परिवार को आज आपके समय की अधिक आवश्यकता है. व्यापार में नुकसान होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. जल्दबाजी से बचना ही आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए.

शुभ अंक: 4, 7

शुभ रंग: क्रीम

आज का उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.

सिंह राशि: मान-सम्मान में होगी वृद्धि
सिंह राशि के जातकों के लिए धन लाभ की स्थिति में काफी सुधार होगा. मन में चल रही चिंताएं आज खत्म हो जाएंगी और आपके रुके हुए सभी काम पूरे होने लगेंगे. यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उससे लाभ के योग बन रहे हैं. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में स्थिति पूरी तरह आपके अनुकूल रहेगी. बस ध्यान रखें कि किसी भी काम में अहंकार या इगो को हावी न होने दें.

शुभ अंक: 1, 5

Advertisement

शुभ रंग: लाल

आज का उपाय: किसी गरीब को आटे का दान करें.

कन्या राशि: सेहत और वाणी पर दें ध्यान
कन्या राशि के जातक आज सतर्क रहें, किसी से मतभेद होने की स्थिति बन सकती है. पैसा किसी को भी उधार देने से बचें. अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें और पर्याप्त आराम करें. मन में नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें. हर काम को बहुत सोच-समझकर करें. व्यापार में आज कड़ी मेहनत और ध्यान देने का समय है. कम बोलना आज आपके लिए फायदेमंद साबित होगा.

शुभ अंक: 5, 8

शुभ रंग: हल्का हरा

आज का उपाय: हनुमान जी की आरती करें.

तुला राशि: सफलता के लिए करें योजनाबद्ध काम
तुला राशि के जातक आज किसी भी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें. धन की स्थिति बेहतर होगी और व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. किसी से भी बेवजह के मतभेद न बढ़ाएं और उधार के लेन-देन से बचने का प्रयास करें. योजना बनाकर जरूरी काम पूरे करें. जल्दबाजी में कोई काम न करें.

शुभ अंक: 6, 7

शुभ रंग: बादामी

आज का उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.

वृश्चिक राशि: प्रॉपर्टी से जुड़े लाभ के योग
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित लाभ का योग बना हुआ है. भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें. अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएं, इससे लाभ होगा. अचानक धन लाभ के अवसर सामने आएंगे. नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें. व्यापार में फिलहाल किसी भी बड़े निवेश से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखना आपके लिए अनिवार्य है.

Advertisement

शुभ अंक: 9, 8

शुभ रंग: सिंदूरी

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.

धनु राशि: मान-यश और सफलता का दिन
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी फलदायी है. विदेश से संबंधित काम आपके पूरे होंगे. भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा. दोस्तों और मित्रों से किसी विशेष विषय पर चर्चा होगी. आपका मान और यश बढ़ेगा. व्यापार में लाभ की स्थितियां बन रही हैं. आज किसी भी काम में जल्दबाजी न दिखाएं, धैर्य से काम लें.

शुभ अंक: 3, 9

शुभ रंग: केसरिया

आज का उपाय: गाय को रोटी खिलाएं.

मकर राशि: वाणी और व्यवहार में रखें सावधानी
मकर राशि के जातकों के लिए सलाह है कि अपनी वाणी का प्रयोग बहुत सोच-समझकर करें. परिवार से सहयोग तो मिलेगा, लेकिन किसी काम में आलस्य आपको नुकसान पहुंचा सकता है. आज किसी से भी उलझने से बचें. नकारात्मक विचारों को मन से बाहर रखें. व्यापार में आज नुकसान की आशंका है, इसलिए बहुत सावधान रहें.

शुभ अंक: 8, 4

शुभ रंग: हल्का नीला

आज का उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.

कुंभ राशि: मानसिक तनाव से मिलेगी मुक्ति
कुंभ राशि के जातकों का आज मानसिक तनाव दूर होगा. भाग्य आपके साथ है, जिससे नई योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी. आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और अहंकार के भाव को खुद से दूर रखें. व्यापार में लाभ का योग बना हुआ है. किसी भी काम में जल्दबाजी से बचें.

Advertisement

शुभ अंक: 8, 11

शुभ रंग: हल्का हरा

आज का उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं.

मीन राशि: खर्चों पर रखें लगाम
मीन राशि के जातक अपने खर्चों को कंट्रोल करने का प्रयास करें. मन में नकारात्मक विचारों को न पनपने दें. किसी के साथ मतभेद होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें. कहीं दूर से आज अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है. व्यापार से जुड़े खर्चे आज बढ़ सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं. गुस्से पर काबू रखें.

शुभ अंक: 3, 7

शुभ रंग: गोल्डन

आज का उपाय: किसी गरीब को फल का दान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement