Mithun Tarot Rashifal 25 February 2026: धैर्य और सजगता से मिथुन वालों के बनेंगे काम, नए अवसर भी मिल सकते हैं

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 25 February 2026: इस समय कार्यों में थोड़ी परेशानी आ सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर सफलता संभव है. नई नौकरी और आर्थिक लाभ के अवसर सामने आ सकते हैं.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):
Cards: The Hanged Man

किसी कार्य में काफी कमियां होने के कारण कार्य की पुनः शुरुआत करनी पड़ सकती है. इसके कारण कार्य के सफल होने में संदेह हो सकता है. अपने उच्च अधिकारियों से इस स्थिति में बातचीत कर सकते हैं. इस समय कुछ जरूरी बदलाव जीवन में लाने की आवश्यकता है. यदि कोई व्यक्ति बार-बार कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर रहा है, तो उसकी सफलता प्राप्ति में संदेह हो सकता है. समय अनुकूल है. नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. एक अच्छी नौकरी उच्च वेतन के साथ मिलने की संभावना बन रही है. किसी कार्य को पूरा करने में सरकारी सहायता या किसी उच्च अधिकारी से मुलाकात करनी पड़ सकती है. यह प्रयास भी सफल होता नजर आ सकता है. सामने वाले पर अत्यधिक निर्भरता हानिकारक साबित होगी. अच्छी सफलता तब तक प्राप्त नहीं होगी, जब तक कार्य स्वयं द्वारा नहीं किए जाएँगे. निजी बातों को साझा करते समय थोड़ा सजग रहें.

Advertisement

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही परेशानी अब दूर होती नजर आ रही है. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं.

आर्थिक स्थिति: पिता से कुछ धनराशि उपहार स्वरूप मिल सकती है. शेयर बाजार में धन निवेश कर सकते हैं.

रिश्ते: यात्राओं के दौरान किसी से हुई मुलाकात ने आपके मन में कोमल भावनाएं जगा दी हैं. सामने वाले से संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement