मिथुन (Gemini)
कार्ड: Strength
विद्यार्थियों को मार्गदर्शन से समस्याओं का समाधान मिलेगा. परिवार के छोटे सदस्यों पर ध्यान दें. विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय साहस दिखाएं. संपत्ति विवाद बुजुर्गों की मदद से सुलझ सकता है.
कार्यस्थल पर बदलाव से तालमेल बिगड़ सकता है. साझेदार से मतभेद संभव हैं. निजी मामलों में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें. जिम्मेदारियों को पूरी तरह निभाएं.
दिखावे से बचें और अपने जीवन को संतुलित रखें. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएं. विवाह को लेकर दबाव बढ़ सकता है. योजनाओं को गुप्त रखें.
स्वास्थ्य: मांसपेशियों में दर्द हो सकता है, नियमित व्यायाम करें.
आर्थिक स्थिति: बड़ा अवसर मिल सकता है, उपहार की प्राप्ति संभव है.
रिश्ते: विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाए रखें.
दिशा भटनागर