Mithun Tarot Rashifal 22 March 2026: धन लाभ होने की संभावना है, सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 22 March 2026: कार्य क्षेत्र में मजबूत और स्पष्टवादी बनें.कुछ फैसले तुरंत लेने पड़ सकते है. कानूनी क्षेत्रों से संबंधित लोगों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- Three of cups 

संतान की उपलब्धि का जश्न मना सकते है.कार्य क्षेत्र में कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को सराहना मिल सकती है.समाज सेवा के कार्यों से जुड़ सकते है.किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलना उत्सव की तरह लग सकता है.किसी को लेकर भावनात्मक उथल-पुथल हो सकती है.इस समय भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है.कार्य क्षेत्र में मजबूत और स्पष्टवादी बनें.कुछ फैसले तुरंत लेने पड़ सकते है.कानूनी क्षेत्रों से संबंधित लोगों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है.

Advertisement

यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे है.तो निश्चिंत रहें.सफलता जरूर प्राप्त होगी.अपने जरूरी कागजात और दस्तावेज संभालकर रखें.छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान करा सकती है.नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है.संपत्ति से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता और धन लाभ मिल सकता है.कोई नया व्यवसाय की शुरुआत के लिए परिजनों और मित्रों से बात हो सकती है.किसी के साथ साझेदारी का निर्णय लेने से पूर्व अच्छे से सोचा विचारी कर लें.

स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा खाने का शौकीन होना स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है.थोड़ा नियंत्रण रखें.

आर्थिक स्थिति: पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिलने से  काफी धनलाभ प्राप्त होने की संभावना नजर आ सकती है.

रिश्ते: जीवनसाथी के बारे में किसी की बातों पर भरोसा न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement