Mithun Tarot Rashifal 22 February 2026: किसी पर अति विश्वास न करें, सेहत का ध्यान रखें

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 22 February 2026: लोगों की बातों को अनसुना करें.  हमेशा दूसरे व्यक्ति से अपेक्षा न रखें.  यदि आपकी कोई बात सामने वाला स्वीकार नहीं कर रहा है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Lovers

कुछ समय से व्यवसाय में आ रहे उतार-चढ़ाव के चलते किसी साझेदार की तलाश कर रहे हैं. कोई पुराना मित्र इस साझेदारी में उत्साह दिखा सकता है. जल्द ही दोनों व्यवसाय से संबंधित बातचीत में शामिल हो सकते हैं. जीवन में काफी बदलाव नजर आ रहे हैं. प्रिय के साथ रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश सफल होती नजर आ रही है.  कुछ समय पूर्व दोनों के बीच किसी गलतफहमी के चलते काफी दूरियां बन गई थी.  सामने वाले से दूरी उसके महत्व को समझा सकती है.  परिवार के साथ किसी विषय पर मतभेद हो सकता है.  इस समय सभी लोग अपने-अपने तरीके सेअलग-अलग राय दे सकते हैं.

Advertisement

 संभव है,कि कोई बुजुर्ग व्यक्ति मध्यस्थता कर सभी राय में से किसी उचित राय का चयन करें.  उस बुजुर्ग व्यक्ति की बात सभी लोग मानेंगे. इस बात का विश्वास किया जा सकता है.  लोगों की बातों को अनसुना करें.  हमेशा दूसरे व्यक्ति से अपेक्षा न रखें.  यदि आपकी कोई बात सामने वाला स्वीकार नहीं कर रहा है.  तो इस बात को लेकर गुस्सा ना करें.  बल्कि सामने वाले को समझने का प्रयास करें.  


स्वास्थ्य: कार्य की अधिकता के चलते स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बढ़ सकती है.  किसी पुरानी चोट के दर्द को लगातार नजरअंदाज करना बड़ी परेशानी ला सकता है.  

आर्थिक स्थिति: किसी पर अति विश्वास के चलते किसी कागजात को बिना पढ़े हस्ताक्षर करना, आर्थिक संकट में फंसा सकता है. 

रिश्ते: वैवाहिक जीवन में काफी खराब स्थिति बन सकती है. इस समय दोनों एक दूसरे से अलग होने का निर्णय ले सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement