मिथुन
two of swords
आज का दिन आप के लिए प्रतिभा प्रदर्शन से अपनी जगह को बनाए रखने में सहयोगी है. विविध प्रयास साधारण रहेंगे. तैयारी पर जोर बना रहेगा. महत्वपूर्ण विषयों में संतुलन बनाए रखें. आसपास के वातावरण पर फोकस रखेंगे. लापरवाही और ढिलाई से बचेंगे. कार्ययोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. जिम्मेदारियों को सहजता से पूरा करें.
परिस्थितियों से के दबाव में फैसले लेने से बचें. कार्यगति रुटीन बनाएं रखें. व्यवहार में विनम्रता और सरलता बढ़ाएंगे. कार्यक्षेत्र में अपेक्षित वातावरण बना रहेगा. कार्य पूरा होने से पहले आराम में न आएं. विविध मामले लंबित रह सकते हैं. अपनों के प्रति झुकाव अनुभव करेंगे. रिश्तों में संवार बनी रहेगी. परस्पर आदर सम्मान और समर्पण का भाव रहेगा.
स्वास्थ्य: निजी प्रदर्शन पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा बना रहेगा. नियम पालन बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने की कोशिश होगी. व्यवसाय में निरंतरता रहेगी. अधिकारों को बनाए रखेंगे.
रिश्ते: निजी बातों पर फोकस बनाए रखेंगे. संबंधियों की मदद बनी रहेगी. रिश्तेदारों से सहजता बढ़ाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा