Mithun Tarot Rashifal 18 March 2026: मिथुन राशि वाले खुद पर विचारों को होने दें हावी, सेहत का रखें ख्याल

Aaj ka Mithun (Gemini) Tarot Card Horoscope, 18 March 2026: इस बात को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात चिंताओं को कम कर सकती है. सामने वाला परेशानी में मदद कर सकता है.

Advertisement
gemini horoscope gemini horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:58 AM IST

मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Sun

समय मौज मस्ती और मनपसंद काम करने का है अपने अतिरिक्त समय को शौक पूरे करने या कुछ नए कामों को सिखाने में लगा सकते हैं. पुराने साझेदार के साथ वैचारिक मतभेद बढ़ सकता है. इस समय पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ रहा है.  ऐसी स्थिति में दोनों आपसी सहमति से साझेदारी खत्म करने का निर्णय ले सकते है. हालांकि ये निर्णय आसान नहीं है. इस बात को लेकर चिंतित हो सकते है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात चिंताओं को कम कर सकती है. सामने वाला परेशानी में मदद कर सकता है. अचानक से सब कुछ चमत्कार की तरह लग सकता हैं. ईश्वर का आभार व्यक्त करेंगे. इस समय  पूरी ऊर्जा और जोश के साथ कार्यों को आगे बढ़ाए. यदि कहीं मदद की जरूरत लग रही हैं. तो सामने वालों से मदद मांग सकते हैं. धीरे धीरे आप पाएंगे, कि सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं का अंत होता नजर आने लगेगा. सारी स्थितियां सही होने के बावजूद भी  ये समय थोड़ा सावधान रहने की सलाह दे सकता हैं. जरूरत से ज्यादा जिज्ञासा  नुकसान पहुंचा सकती हैं. किसी व्यक्ति के बारे में उतना ही जानने की कोशिश करें. जितना सामने वाला बताएं. इससे ज्यादा जानना सबक दे सकता है. जोखिम पूर्ण कार्यों को करते समय पहले से ही सजग और सावधान रहें. अपने परिजनों , मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताए. 

Advertisement

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव परिवार के नन्हें सदस्य की तबियत खराब कर सकता हैं. खान पान में परहेज रखें. साथ ही चिकित्सक की सलाह लेते रहें. 

आर्थिक स्थिति: कोई बड़ा धन निवेश पूर्ण होने वाला है. इस पूंजी से कोई बड़ी जमीन खरीदी जा सकती हैं. 

रिश्ते: जो रिश्ते दिल से निभाये और बनाए जाते है. उन रिश्ते को हमेशा बनाए रखना चाहिए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement