मिथुन (Gemini):-
Cards:- Seven of wands
इस समय कार्य की अधिकता अधिक होने से अन्य जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन हो सकते है. इस उदासीनता के चलते जीवनसाथी रुखा व्यवहार कर सकता है. जिससे परिवार में हल्की अशांति महसूस कर सकते है. अनावश्यक खर्चे कम करें. लापरवाही और लेटलतीफी की से कुछ जरूरी काम अधूरे रह सकते है. इन कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें. कुछ ऐसे लोग तनाव को बढ़ा सकते है. जिनके कारण कार्य को अपेक्षित सफलता की प्राप्तु नहीं हो पा सकती है. सच का साथ दें. गलत बात का समर्थन न करें. अच्छे कार्यों को पूरा करने की पहल करें. बार बार कार्यों में हो रही गलतियों को सुधारें. जरूरत पड़ने पर कार्य शैली में आवश्यक बदलाव किए जा सकते है. संतान के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बना सकते है. सामने वाले की कामयाबी उत्साह से भर देगी. घर की साज सज्जा पर विशेष ध्यान देंगे. यदि परिवार में कोई महिला गर्भवती है. तो उसके खानपान की जिम्मेदारी किसी समझदार व्यक्ति को दें. गुस्से होने पर सामने वाले से बहस न करें. व्यर्थ ही स्थितियां बिगड़ सकती है.
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है. बाहर की खानपान से बचकर रहें.
आर्थिक स्थिति: व्यवसाय में मंदी जैसी स्थिति बन सकती है. पिता से आर्थिक सहयोग ले सकते है.
रिश्ते: अमर्यादित प्रेम सम्बन्ध सीधे मुसीबत खड़ी कर सकते है. ध्यान रखें.
दिशा भटनागर