मिथुन- भाग्य की मजबूती से सभी विषय सहज बने रहेंगे. आर्थिक लाभ बल पाएगा. प्रयासों में तेजी लाएंगे. लक्ष्य के प्रति उत्साह बनाए रहेंगे. आस्था विश्वास और समर्पण का भाव रहेगा. पैतृक विषयों में प्रभावी रहेंगे. सबका सहयोग मिलेगा. उच्चशैक्षिक गतिविधियां बढ़ेंगी. यात्रा हो सकती है. लंबित योजनाएं संवरेंगी. व्यापार में तेजी बनाए रखेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा रहेगा. सभी मामलों में सक्रियता दिखाएंगे. करियर कारोबार में अनुकूलता रहेगी. मेलजोल बढ़ाएंगे.
नौकरी व्यवसाय- औद्योगिक कार्य व्यापार में बढ़त बनी रहेगी. सकारात्मक स्थियितों का लाभ लेंगे. पेशेवर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. करियर कारोबार पर फोकस रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा.
धन संपत्ति- वित्तीय परिणाम पर फोकस बढ़ाएंगे. लाभ बेहतर बना रहेगा. विभिन्न लंबित विषयों में गति आएगी. भेंट चर्चाओं में सफल होंगे. इच्छित परिणाम बनेंगे. कार्यों में सक्रियता दिखाएंगे.
प्रेम मैत्री- प्रिय प्रसन्न रहेंगे. स्वजनों की खुशी बढ़ाएंगे. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. भेंटवार्ता के अवसर बनेंगे. घर में अनुकूलता बनी रहेगी. करीबी जन प्रसन्न रहेंगे. भावनात्मक मामलों में बेहतर रहेंगे. प्रेम में सफलता मिलेगी. दिल की बात कह पाएंगे. संबंधों में ऊर्जा बनाए रखेंगे. संबंधो में शुभता रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- शारीरिक संकेत बेहतर होंगे. सेहत सुधार लेगी. उच्च मनोबल से कार्य करेंगे. सामंजस्य में वृद्धि होगी. सक्रियता बढ़ाएंगे. उत्साह से भरे रहेंगे.
शुभ अंक : 1 4 5 8 और 9
शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश की पूजा वंदना करें. ओम् गं गणपतये नमः एवं ओम् बुं बुधाय नमः का जाप करें. हरी वस्तुओं का दान व प्रयोग बढ़ाएं. धर्मकार्य करें.
अरुणेश कुमार शर्मा