खर्च एवं निवेश की अधिकता से आर्थिक चुनौतियां बढ़ सकती है. समकक्षों का समर्थन प्राप्त होगा. अपनों के लिए प्रयासरत रहेंगे. सूझबूझ व सहजता से आगे बढ़ेंगे. कामकाज सामान्य रहेगा.यात्रा हो सकती है. दान दिखावे में रुचि बढ़ेगी. जल्दबाजी न करें. पेशेवर चर्चाओं में भाग लेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार बनाए रखेंगे. न्यायिक संबंधी गतिविधियों पर ध्यान बढ़ेगा. करीबियों के साथ समय बिताएंगे. सफलता का प्रतिशत सीमित रह सकता है. योजनाविस्तार को बल मिलेगा.
नौकरी व्यवसाय- बजट से कार्य करने की आदत रखें. व्यावसायिक मामले प्रभावित हो सकते हैं. भूलचूक से वित्तीय हानि से की आशंका है. धूर्त से बचने का प्रयास रखें. नीति नियम का पालन करें.
धन संपत्ति- अर्थव्यवस्था पर जोर दें. विविध प्रयास सामान्य रहेंगे. व्यापार में उतावली में निर्णय न लें. योजनानुसार आगे बढ़ें. न्यायिक मामले उभर सकते हैं. अपरिचित से दूरी बनाए रहें. जिद त्यागें.
प्रेम मैत्री- अपनों से चर्चा में जल्दबाजी न दिखाएं. विपक्षियों से सतर्क रहें. भावनात्मक संवाद में सहज रहें. सबसे तालमेल बनाकर रखेंगे. रिश्तों में मेलजोल में बढ़ाएंगे. भावनात्मक स्पष्टता व गंभीरता बनाए रहें. निजी बातों पर फोकस रखें. आवश्यक निर्णय लेने में विनय विवेक रखें.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तित्व पर जोर दें. वचन देने से बचें. स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा. अनुशासन पर जोर रहेगा. व्यवस्थित दिनचर्या पर बल बनाए रखें.
आज का उपाय: भगवान दिनकर सूर्यदेव की पूजा वंदना करें. सूखे फल मेवे और मिश्री का प्रसाद बांटें. वादविवाद न बढ़ाएं.
शुभ अंक : 1, 2, 5 और 8
शुभ रंग : आसमानी
अरुणेश कुमार शर्मा