Gemini/Mithun rashi, Aaj Ka Rashifal- धैर्य के साथ में आगे बढ़ते रहेंगे . व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे . स्वास्थ्य के संकेतों की अवहेलना से बचें. परिणाम सामान्य बने रहेगा. . परिवार में संतोष और सामंजस्य रहेगा. परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा. अप्रत्याशित घटित हो सकता है. सलाह पर अमल करेंगे. करीबी दोस्त और परिवार के लोग सहयोग करेंगे. प्रभारियों पर भरोसा रखें. महत्वपूर्ण कार्यों पर अपना ध्यान लगाएं. आत्मसंयम रखें . करियर संबंधी मामलों में जोखिम न लें. व्यवस्था बनाए रहेंगे.
धनलाभ- विभिन्न मामलों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. कार्यसूची बनाकर आगे बढ़ेंगे. धैर्यवान और संतुलित रहेंगे. स्मार्ट डिले की नीति रखेंगे. कार्य व्यापार में अतिउत्साह से बचेंगे. अनुशासन अनुपालन पर ध्यान देंगे. करीबियों की सलाह मानेंगे. शोध विषयों से जुड़ेंगे. लाभ सामान्य रहेगा. संग्रह संरक्षण में बेहतर रहेंगे. अकारण हस्तक्षेप से बचेंगे. लापरवाही नहीं दिखाएंगे. लेनदेन में सावधान रहेंगे.
प्रेम मैत्री- संबंधियों का सहयोग मिलेगा. सबको साथ ले़कर चलेंगे. भेंट के अवसर बनेंगे. अच्छे श्रोता बने रहेंगे. मन के मामलों में पहल से बचेंगे. चर्चा में धीरज दिखाएंगे. भावनात्मक विषयों में सतर्कता से बात करेंगे. निजता पर जोर रखेंगे. सामंजस्य रखेंगे. मित्रों का साथ साहस बढ़ाएगा.
स्वास्थ्य मनोबल- व्यक्तिगत विषयों पर फोकस रहेगा. स्वास्थ्यगत मामलों में सजग रहें. नवीन प्रयासों में जल्दी न करें. व्यवहार में विनम्रता बढ़ाएंगे. खानपान संवारें. मनोबल रखें.
शुभ अंक : 3, 5, 6
शुभ रंग : बेबी ब्लू
आज का उपाय : देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें. लाल पुष्प चुनरी और श्रंगार चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. व्यवस्था संवारें.
अरुणेश कुमार शर्मा