1 जुलाई 2023, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): माह के पहले दिन कुंभ राशि वालों को मिलेंगी शुभ सूचनाएं, ऐसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Dainik rashifal 25 june 2023: आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज सभी राशियों के सितारे कैसे रहने वाले हैं.

Advertisement
Dainik rashifal 25 june 2023 Dainik rashifal 25 june 2023

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 6:29 AM IST

मेष- आवश्यक कार्यां में धैर्य बनाए रखें. स्वास्थ्य संबंधी विषयों को नजरअंदाज न करें. जोखिमपूर्ण प्रयासों से बचें. आकस्मिकता बनी रह सकती है. सहनशीलता बनाए रखेंगे. कार्य प्रभावित होंगे. अपनों के सुझावों पर ध्यान देंगे. शारीरिक संकेतों को अनदेखा न करें. परिजनों का सहयोग रहेगा. खानपान में सात्विकता रखें. सेहत से समझौता न करें. अनजानों से दूरी रखें. लापरवाही से बचें. नियमों की अनदेखी से बचें. वाद विवाद में न पड़ें. मिलेजुले परिणामों का समय है.

Advertisement

शुभ अंक :  1 6 8 और 9

शुभ रंग : लीफ कलर

वृष- व्यक्तिगत मामलों में सुधार संवार पर जोर दें. मित्रता संवार पर रहेगी. नेतृत्व क्षमता बल पाएगी. संबंधों का लाभ उठाएंगे. लक्ष्य साधने में सफल होंगे. भूमि भवन के कार्यां को तेजी से पूरा करेंगे. निर्णय ले सकेंगे. सामूहिक प्रयत्न बेहतर होंगे. करियर कारोबार में तेजी रखेंगे. सफलता प्रतिशत संवरेगा. अवसरों भुनाने का प्रयास रहेगा. औद्योगिक प्रयासों में गति आएगी. स्थायित्व को बल मिलेगा. व्यवस्था मजबूत होगी. सूझबूझ से बनाए रखेंगे. दाम्पत्य में शुभता सहजता बढ़ेगी.

शुभ अंक :  6 7 और 8

शुभ रंग : नीला

मिथुन- परिश्रम से परिणाम पक्ष में बनाए रखेंगे. तार्किक विषय गति पाएंगे. सेवा स जुड़े मामले लंबित रखने से बचें. कर्मठता और लगन से आगे बढ़ेंगे. व्यापार में अपेक्षित सफलता संभव है. कामकाज में सतर्कता बरतेंगे. नियम अनुशासन बढ़ाएंगे. सूझबूझ से काम लेंगे. प्रबंधन में अनुकूलता रहेगी. खर्च व निवेश पर अंकुश रखें. नौकरी के प्रयास गति लेंगे. कार्य व्यापार में जिम्मेदारी बढ़ाई्र जा सकती है. कामकाजी संबंधों में सहजता रखेंगे. करियर कारोबार में बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Advertisement

शुभ अंक : 1 5 6 8

शुभ रंग :  आसमानी

कर्क- मित्रों की मदद और बुद्धिकौशल से सारे कार्य बनाएंगे. परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी. निर्णय लेने में सहज सजग रहेंगे. संस्कार परंपराओं में गति आएगी. प्रतिस्पर्धा में प्रभावी बने रहेंगे. युवा बेहतर प्रदर्शन करेंगे. कला कौशल संवार पाएंगे. चहुंओर सफलता पाएंगे. अनुकूलता का वातावरण रहेगा. अध्ययन में रुचि बनी रहेगी. सीख सलाह बनाए रखेंगे. शै़क्षक गतिविधियां बढ़ेंगी. उच्च मनोबल बना रहेगा. इच्छित प्रयास फलित होंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. आर्थिक मामले संवरेंगे.

शुभ अंक : 1 2 6 और 8

शुभ रंग : मैजेंटा

सिंह- व्यक्तिगत कार्यां को गति देंगे. साहस सक्रियता से सफलता पाएंगे. सुख सौख्य में वृद्धि बनी रहेगी. प्रबंधन प्रशासन पक्ष बेहतर रहेगा. अनुशासन बढ़ाएंगे. पेशेवरता रखेंगे. व्यक्तिगत मामले पक्ष में बनेंगे. कार्य व्यवसाय में गति रहेगी. निजी जीवन में रुचि बढ़ेगी. घर परिवार से करीबी बढ़ेगी. परिवार के लोग साथ समर्थन बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा. निजी विषयों पर फोकस बढ़ाएंगे. भावनात्मक प्रदर्शन में सहज रहें. यात्रा संभव है. परिवार में तालमेल और विश्वास बढ़ेगा.

शुभ अंक : 1 4 और 7

शुभ रंग : पीला

कन्या- उन्न्ति और विस्तार के अवसर बने रहेगे. वाणिज्यिक विकास के मौके बनेंगे. साहस पराक्रम में आगे रहेंगे. व्यापार व्यवसाय में सफलता पाएंगे. महत्वपूर्ण बात रख पाएंगे. वरिष्ठजन सहयोग देंगे. समझ बेहतर बनी रहेगी. सामूहिक गतिविधियों से जुड़ेंगे. बंधु बांधवों के साथ से उत्साहित बने रहेंगे. सामाजिकता सहकारिता बनी रहेगी. सभी ़क्षेत्रो में अनुकूलन रहेगा. विविध प्रयासों में बेहतर रहेंगे. निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आवश्यक सूचनाएं साझा करेंगे. संबंधियों से करीबी रहेगी.

Advertisement

शुभ अंक : 1 5 6 और 8
 
शुभ रंग : समुद्री

तुला- कुल परिवार में श्रेष्ठता और संस्कार परंपराएं बनी रहेंगे. चहुंओर अनुकूलन रहेगा. कार्य व्यवसाय में तेजी रखेंगे. नैतिक मूल्यों को महत्व देंगे. अतिथि का घर आगमन होगा. धनधान्य के मामले पक्ष में रहेंगे. परिवार में हर्ष आनंद से समय बिताएंगे. योग्यता प्रदर्शन के अवसर बने रहेंगे. वाणी व्यवहार में प्रभाविता बनाए रखेंगे. चहुंओर तेजी दिखाएंगे. परिवार में सुख सौख्य बढ़ेगा. अपनों के सहयोग से सफलता मिलेगी. कुल कुटुम्ब से जुड़े मामले पक्ष में बनेंगे. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.

शुभ अंक : 6 और 8

शुभ रंग : लाइट ब्लू

वृश्चिक- सभी क्षेत्रों सकारात्मकता तेजी बढ़ेगी. वातावरण से सुधार पाएगा. आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी. तेजी से आगे आने की सोच रखेंगे. नवाचार अपनाएंगे. चर्चा के केंद्र में रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यां को आगे बढ़ाएंगे. विविधि प्रयासों में रुचि रखेंगे. व्यक्तिगत प्रदर्शन संवरेगा. कामकाज की शुरूआत कर सकते हैं. जिम्मेदारों से मेलजोल बढ़ाएंगे. साख सम्मान में वृद्धि होगी. पेशेवरों और वरिष्ठों से भेंट होगी. अनुबंधों में सक्रियता आएगी. वाणी व्यवहार प्रभावी रहेगा. आकर्षक प्रस्ताव मिलेंगे.

शुभ अंक : 1 7 और 9

शुभ रंग : पीला

धनु- आवश्यक कार्यां में धैर्य और विनम्रता बनाए रखेंगे. श्रमशीलता बनाए रहेंगे. असहजताएं बनीं रहने की आशंका है. व्यक्तिगत संबंधों का लाभ उठाएंगे. जिद जल्दबाजी अहंकार से बचेंगे. करियर व्यापार सकारात्मक रहेगा. परिजनों का सहयोग पाएंगे. आपसी रिश्तों को बेहतर बनाएंगे. जिम्मेदारी निभाने में आगे रहेंगे. कामकाज में सतर्कता बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता लाएंगे. न्यायिक विषय गति लेंगे. वैदेशिक मामलों में सतर्क रहेंगे. उधार से बचें्रेगे. कार्य समय से पूरा करें.

Advertisement

शुभ अंक : 1 3 6 8

शुभ रंग : खाकी

मकर- आर्थिक वाणिज्यिक कार्यां में प्रमुखता से शामिल होंगे. संबंधियों से जुड़ाव बढ़ाएंगे. लक्ष्यों को तेजी से पूरा करें. संबंधों को मजबूती मिलेगी. कार्यगति बेहतर रहेगी. सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. करियर करोबार संवार पर रहेगा. व्यक्तिगत मामलों में प्रयास बढ़ाएंगे. विभिन्न क्षेत्रो में लाभ उूंचा होगा. प्रशासन के कार्य सधेंगे. बड़ों से तालमेल बढ़ेगा. अनुकूलता का लाभ उठाएंगे. भेंट के अवसर बढ़ेंगे. साहस और पराक्रम बना रहेगा. पेशेवर संपर्क संवाद बना रहेगा.

शुभ अंक :  5 6 8

शुभ रंग : गहरा नीला

कुंभ- प्रबंधन के मामले संवार पर रहेंगे. प्रशासनिक विषयों में सफलता मिलेगी. विविध कार्य पक्ष में बनेंगे. योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे. अधिकारियों का समर्थन मिलेगा. चर्चाओं में बेहतर रहेंगे. जोखिम उठाने की सोच रहेगी. पद प्रतिष्ठा को बल मिलेगा. प्रयास पक्ष में होंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. व्यापार मजबूती पाएगा. कामकाजी सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा. विभिन्न मामलों में अनुकूलता रहेगी. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. शुभ सूचनाओं का आदान प्रदान रहेगा.

शुभ अंक : 5 6 और 8  

शुभ रंग : हल्का नीला

मीन- दीर्घकालिक मामलों पर फोकस बनाए रहेंगे. सबकी मदद से आगे बढ़ेंगे. बड़ा लक्ष्य बनाए रखेंगे. शुभ प्रस्ताव मिलेंगे. वरिष्ठ जन सहयोगी होंगे. भाग्यवर्धक समय है. सभी के साथ समर्थन से आगे बढ़ेंगे. आत्मविश्वास बल पाएगा. आध्यात्मिक विषयों में रुचि रखेंगे. पेशेवर शिक्षा पर जोर रहेगा. महत्वपूर्ण कार्यां पर जोर देंगे. सहकारिता व साझेदारी में वृद्धि होगी. चहुंओर शुभता रहेगी. कार्य सधेंगे. आस्था विश्वास से आगे बढ़ेंगे. योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. वाणिज्य व्यापार में वृद्धि होगी.

Advertisement

शुभ अंक : 1 3 6 और 8

शुभ रंग : स्वर्णिम
 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »