Career Rashifal 17 February 2026 (करियर राशिफल): कुंभ राशि वाले साहस से पाएंगे सफलता, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Career Rashifal 17 February 2026 (करियर राशिफल): स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें. लंबित मामलों में उतावलापन नुकसानदेह हो सकता है.पेशेवर प्रतिफल आपकी अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा रहने वाला है.

Advertisement
career horoscope career horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:48 AM IST

मेष: तेजी से बनेंगे काम
मेष राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार में परिणाम पक्ष में आते दिख रहे हैं. व्यावसायिक गतिविधियों में सकारात्मकता बढ़ेगी और आप अपनी कार्यगति को बनाए रखेंगे. लक्ष्य के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा, जिससे अवसरों को भुनाने में सफलता मिलेगी.

वृष: पदोन्नति के अवसर
वृष राशि वालों के लिए करियर में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. कारोबार में तेजी बनी रहेगी और आपको महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी. उद्योग और व्यापार आपकी उम्मीदों के अनुरूप रहेगा. आप सुख-सुविधा के संसाधनों पर ध्यान देंगे. आपको सबका समर्थन प्राप्त होगा.

Advertisement

मिथुन: अनुभव का मिलेगा लाभ
मिथुन राशि का कारोबार संवार पर रहेगा और अधिकांश क्षेत्रों में इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे. उच्चस्तरीय प्रयासों में पेशेवरता बनाए रखना जरूरी है. आप दीर्घकालिक मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे. योग्यता के प्रदर्शन और अनुभव के लाभ से आप दूसरों से आगे रहेंगे.

कर्क: जोखिम से बचने की सलाह
कर्क राशि के जातकों का करियर आज मध्यम गति से चलेगा. आपको अफवाहों पर ध्यान देने से बचना चाहिए और किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहिए. कार्यों को आवेश में आकर न करें और स्मार्ट वर्किंग पर जोर दें. लंबित मामलों में उतावलापन नुकसानदेह हो सकता है.

सिंह: सौदेबाजी में रहेंगे बेहतर
सिंह राशि के लिए वाणिज्यिक कार्यों को बल मिलेगा और योजनाओं में गति आएगी. आप अपने साथियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. व्यापारिक सौदेबाजी में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पेशेवर प्रतिफल आपकी अपेक्षा से कहीं अधिक अच्छा रहने वाला है.

Advertisement

कन्या: जल्दबाजी से बचें
कन्या राशि वालों को कारोबारी गतिविधियों में धैर्य रखने की जरूरत है. व्यर्थ की बातों और अफवाहों में न आएं. नौकरीपेशा लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि व्यावसायिक मामले थोड़े दबावपूर्ण हो सकते हैं. अपनी जिम्मेदारियों और तथ्यों पर भरोसा बनाए रखें और सहज व्यवहार करें.

तुला: लक्ष्य पर रहेगा फोकस
तुला राशि के जातक अपनी कार्ययोजनाओं को मनचाही गति देने में सफल होंगे. आपका फोकस बहुत अच्छा रहेगा, जिससे लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे. परीक्षा और प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा. कामकाजी प्रयासों में सक्रियता और तेजी बनी रहेगी.

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार
वृश्चिक राशि के व्यापार में तेजी का माहौल रहेगा. विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी. करियर और व्यवसाय के मोर्चे पर आप अपनी गति को बरकरार रखेंगे. प्रबंधकीय कार्यों में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा .  आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

धनु: विस्तार की नई सोच
धनु राशि के लोग आज सहयोग की भावना से काम करेंगे. भेंटवार्ता के दौरान आपका उत्साह बढ़ा हुआ रहेगा. करियर और कारोबार में आपका प्रदर्शन सहज रहेगा. आप अपने व्यापार को विस्तार देने की योजना बनाएंगे.  पुरानी योजनाओं में सुधार करेंगे.

मकर: वचन के रहेंगे पक्के
मकर राशि वालों के लिए आज महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाने का दिन है. परंपरागत व्यापार से जुड़े लोग अपनी तैयारी पर जोर दें. कार्य में निरंतरता बनाए रखना आपके लिए जरूरी है. आप अपने वचन के पक्के रहेंगे, जिससे कारोबार में सहजता और शुभता बढ़ेगी.

Advertisement

कुंभ: साहस से मिलेगी सफलता
कुंभ राशि के जातकों का फोकस नई गतिविधियों पर बढ़ेगा. करियर और व्यापार में अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा. आपको इच्छित सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यावसायिक मामले गति पकड़ेंगे, इसलिए बिना किसी संकोच के सक्रिय रहें और साहस से काम लें.

मीन: मेहनत से बनेंगे बिगड़े काम
मीन राशि के जातकों के लिए कामकाज की गति मध्यम रहेगी. आपको अपनी पेशेवर गतिविधियों को नियमित रखने की सलाह दी जाती है. आर्थिक मामले पहले की तरह ही बने रहेंगे. व्यापार विस्तार पर जोर रहेगा .सहकर्मियों के प्रति सहयोग का भाव रखने से मेहनत सफल होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement