मेष
समकक्षों का सहयोग मिलेगा और कामकाज बेहतर रहेगा. करियर और कारोबार के मामलों में स्थिति अनुकूल रहेगी. पेशेवर गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और उद्योग से जुड़े कार्यों में गति आएगी. संतुलन बनाए रखना लाभ देगा.
वृष
सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे और पेशेवर मामलों में सही दिशा मिलेगी. प्रबंधकीय कार्यों में तेजी आएगी. व्यापार और व्यवसाय में सुधार रहेगा. सभी को साथ लेकर चलने से सफलता मिलेगी.
मिथुन
उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनों के सहयोग से करियर आगे बढ़ेगा. कार्यों में निरंतरता बनाए रखना जरूरी रहेगा. व्यापार में सावधानी और अनुशासन लाभ देगा.
कर्क
करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. नियमों का पालन करने और व्यवस्था पर भरोसा रखने से लाभ होगा. पेशेवर मामलों में गति आएगी.
सिंह
व्यापार सामान्य रहेगा लेकिन मेहनत रंग लाएगी. साथियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों के प्रति सतर्क रहें. कौशल और सेवाकार्यों पर ध्यान देने से स्थिति मजबूत होगी.
कन्या
आर्थिक मामलों को बेहतर ढंग से संभालेंगे. पेशेवर बातचीत में स्पष्टता रखेंगे. लक्ष्य समय पर पूरा करने पर जोर रहेगा. प्रतिभा और कौशल से प्रभाव बढ़ेगा.
तुला
करियर में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे. कारोबार में सक्रियता बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें और सामंजस्य के साथ आगे बढ़ें. संकल्प पूरा करने से सफलता मिलेगी.
वृश्चिक
विभिन्न मामलों में स्थिति पक्ष में रहेगी. व्यापारियों को तालमेल बढ़ाने से लाभ होगा. कार्य प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं.
धनु
इच्छित सफलता मिलने के संकेत हैं. वाणिज्यिक मामलों में अवरोध कम होंगे. संपर्कों का लाभ मिलेगा और वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है. रुटीन बेहतर रखने से फायदा होगा.
मकर
करियर और व्यापार में उत्साह रहेगा. नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. सहयोग के साथ तेजी से कार्य होंगे. धैर्य और मेहनत से अच्छे परिणाम मिलेंगे.
कुंभ
कार्य व्यापार में जल्दबाजी से बचें. दिखावे से दूर रहें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें. जरूरी कार्य समय पर पूरे करें. समकक्षों से सहयोग मिलेगा.
मीन
पेशेवर मामलों में इच्छित उपलब्धियां मिल सकती हैं. प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर बनेंगे. करियर और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. कार्यों में गति बनी रहेगी.
अरुणेश कुमार शर्मा