मेष (Aries)
आर्थिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे. धन-धान्य में वृद्धि होगी. लाभ विस्तार के प्रयासों को बल मिलेगा . महत्वपूर्ण लक्ष्य साधने में सफल होंगे. व्यवस्थित ढंग से कार्य करने से पद-प्रतिष्ठा और धन दोनों में बढ़ोतरी होगी.
वृष (Taurus)
वित्तीय योजनाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी. व्यावसायिक असहजताएं दूर होंगी. आर्थिक पक्ष में सकारात्मकता आएगी. आप बेहतर प्रदर्शन के माध्यम से धन लाभ के अवसर बनाएंगे. व्यवस्थित निवेश पर ध्यान देंगे.
मिथुन (Gemini)
आर्थिक मामलों में अत्यधिक सजग रहने की जरूरत है. किसी भी तरह के लोभ या प्रलोभन में न आएं. व्यावसायिक मामलों में अप्रत्याशित स्थितियां बन सकती हैं, इसलिए सूझबूझ और नियमों का पालन करें. अपरिचितों के साथ धन का लेन-देन न करें.
कर्क (Cancer)
वाणिज्यिक सफलता का प्रतिशत ऊंचा रहेगा. आर्थिक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और भूमि-भवन से जुड़े मामले आपके पक्ष में सुलझ सकते हैं. साहस और पराक्रम से आप अपनी वित्तीय स्थिति को और मजबूत करेंगे.
सिंह (Leo)
अर्थव्यवस्था सामान्य रहेगी, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर होगा. आर्थिक कार्यों में सहजता बरतें . निवेश पर नियंत्रण रखें. किसी के बहकावे में आकर धन का जोखिम न लें. ठगी आदि के प्रति सतर्क रहें.
कन्या (Virgo)
आर्थिक सफलता का ग्राफ ऊपर जाएगा. वित्तीय मामलों में आप शानदार प्रदर्शन करेंगे. विभिन्न कार्यों से धन लाभ के योग हैं. अनुभवियों की सलाह से किए गए निवेश फायदेमंद साबित होंगे. बाजार में आपकी साख बढ़ेगी.
तुला (Libra)
सुख-सुविधाओं के साधनों पर खर्च हो सकता है. वित्तीय मामलों और वाणिज्यिक योजनाओं में रुचि बढ़ेगी. भवन और वाहन से संबंधित आर्थिक निर्णय ले सकते हैं. लक्ष्य पर फोकस रखें, धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त होंगे.
वृश्चिक (Scorpio)
वित्तीय गतिविधियों पर आपका जोर रहेगा. कोई इच्छित वस्तु प्राप्त हो सकती है. आर्थिक योजनाओं को आकार देने में सफल रहेंगे. व्यापारिक सहयोग से लाभ बढ़ेगा. धन के मामले में आपका प्रदर्शन प्रभावशाली रहेगा.
धनु (Sagittarius)
वित्तीय मामलों में वृद्धि बनी रहेगी. बैंकिंग कार्यों में सफलता मिलेगी. धन के संग्रह और संरक्षण (बचत) पर आपका जोर रहेगा. परंपरागत कार्यों से लाभ होगा. आपकी आर्थिक साख को मजबूती मिलेगी.
मकर (Capricorn)
आर्थिक प्रयास संवरेंगे और नए शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. आपकी कार्ययोजनाएं गति पकड़ेंगी जिससे आय के स्रोत मजबूत होंगे. आत्मविश्वास के साथ लिए गए वित्तीय निर्णय लाभदायक रहेंगे और लोकप्रियता भी बढ़ेगी.
कुंभ (Aquarius)
बजट की अनदेखी न करें और क्षमता से अधिक खर्च करने की आदत से बचें. निवेश के मामलों में बहुत सजग रहने की जरूरत है. लेन-देन में व्यस्तता बढ़ सकती है, इसलिए हर काम योजना बनाकर करें. न्यायिक या सरकारी नियमों का पालन करें.
मीन (Pisces)
आर्थिक लाभ में निरंतर बढ़त बनी रहेगी. आय के नए स्रोत सृजित होंगे और धन-धान्य में वृद्धि होगी. पेशेवर सफलता से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. अनुबंध और प्रशासन से जुड़े कार्यों में तेजी आने से वित्तीय लक्ष्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा