Makar Tarot Rashifal 25 March 2026: मकर राशि वालों को निवेश से होगा फायदा, नई नौकरी का मिल सकता है प्रस्ताव

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 25 March 2026: कार्यों को लेकर लापरवाही ना करें. पुराने कर्जों को समय पर पूरा कर सामने वाले पर अपना भरोसा बनाए रखें.  संतान की संगति पर विशेष ध्यान दीजिए.  सही मार्गदर्शन इस समय उनके भविष्य को मजबूत बनाएगा. 

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- The Fool

छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. अविवाहित लोगों के लिए मनपसंद जीवन साथी से मुलाकात होने की संभावना बन सकती हैं.  विद्यार्थियों को मानसिक दबाव से बचकर रहने की सलाह दी जाती है.  इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है.  किसी से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच समझकर करें. पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा.  जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गलत रास्ता ना चुने. अपने विचारों और स्वभाव में गंभीरता लाने का प्रयास करें. इस समय कार्य क्षेत्र में चुनौती पूर्ण स्थितियां आ सकती हैं. इसलिए हर समय हर काम सोच समझ कर करें. छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें.  पढ़ाई और आध्यात्मिक के मामले में रुचि बढ़ेगी. कार्यों को लेकर लापरवाही ना करें. पुराने कर्जों को समय पर पूरा कर सामने वाले पर अपना भरोसा बनाए रखें.  संतान की संगति पर विशेष ध्यान दीजिए.  सही मार्गदर्शन इस समय उनके भविष्य को मजबूत बनाएगा. 

Advertisement

स्वास्थ्य: खांसी जुकाम के कारण गले में काफी तकलीफ हो सकती है. मौसम में बदलाव सेहत खराब कर सकता है. 

आर्थिक स्थिति: शेयर मार्केट में भी सोच समझकर निवेश करें. किसी की बिगड़ती तबियत काफी धन खर्च करा सकती है. 

रिश्ते: पुराने लोगों और रिश्तों  से संपर्क बनाए रखें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement