Makar Tarot Rashifal 25 February 2026: मकर राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान, रिश्तों में आ सकता है उतार चढ़ाव

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 25 February 2026: शेयर बाजार में निवेश बिना किसी अनुभवी की सलाह के न करें. नुकसान हो सकता है. कानूनी मामलों में लापरवाही न करें. बिना बात के किसी पर आरोप न लगाएं. 

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Page of  Pentacles 

आय से ज्यादा खर्चे परेशानी में डाल सकते है. इसके लिए आय और व्यय में तालमेल बैठाएं. विचारों में सकारात्मकता लाएं. संभव हैं, कि दूसरों लोगों को आपके निर्णय पर संदेह हो. सामने वाले के विश्वास को बनाए रखें. किसी भी योजना को अन्य लोगों के सामने रखने से पहले स्वयं की योजना का अच्छे से आकलन करें. लक्ष्य पर पहुंचने के लिए किसी एक बिंदु पर ध्यान केंद्रित करें. ज्यादा चीजों पर एक साथ ध्यान केंद्रित करना मन में भटकाव ला सकता है. किसी भी कार्य में कदम पीछे न करें. इससे आगे अच्छे अवसर  हाथ से निकल सकते है. ज्ञान प्राप्ति के लिए समर्पण का भाव जरूरी है. पूरी निष्ठा से कार्यों को पूरा करें. पैसों की आवक अचानक से बढ़ सकती है. शेयर बाजार में निवेश बिना किसी अनुभवी की सलाह के न करें. नुकसान हो सकता है. कानूनी मामलों में लापरवाही न करें. बिना बात के किसी पर आरोप न लगाएं. 

Advertisement

स्वास्थ्य: हाथ में लगी चोट के दोबारा उभरने के कारण काफी दर्द महसूस हो सकता है. इससे कम की गति प्रभावित हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति: पैसों को लेकर किसी से सलाह ले सकते है. खर्चों पर नियंत्रण रखेंगे. 

रिश्ते: मित्र के विवाह में किसी से हुई मुलाकात प्रेम संबंध में बदल सकती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement