मकर
the strength
आज का दिन आप के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने और अपने अधिकार सुरक्षित रखने के प्रयास बनाए रखने में सहयोगी है.योजनाओं को आकार देने में सफल रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. मिलजुलकर विभिन्न कोशिशों को आगे बढ़ाएंगे. नेतृत्व सम्हालने का प्रयास बनाए रखेंगे. परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना लक्ष्य साधेंगे.
कला कौशल से सबको प्रभावित करेंगे. कारोबार में वांछित सफलता पाएंगे. समकक्षों को साथ लेकर चलेंगे. अनुबंधों में सकारात्मकता बनाए रखेंगे. संबंधों की मजबूती बढ़ाने पर बल देंगे. अपनों के लिए राह सुगम बनाने में जुटे रहेंगे. वातावरण को सहज बनाए रखेंगे. वादा वचन निभाने में आगे रहेंगे. सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे.
स्वास्थ्य: दिनचर्या और खान-पान पर ध्यान दें. निजी मामले प्रभावित रह सकते हैं. अनुशासन रखें. स्वास्थ्य बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: महान कार्यों को पूरा करने का भाव रहेगा. निर्णय लेने में सहज रहेंगे. प्रयासों को आत्मविश्वास रखेंगे.
रिश्ते: निजी संबधों में शुभता रहेगी. घरेलु मामलों को बल मिलेगा. संबंध बेहतर बनाए रखेंगे. प्रस्ताव मिल सकते हैं.
अरुणेश कुमार शर्मा