मकर
सेवन आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए अधिक सावधान बने रहने की सलाह लाया है. भूलचूक की स्थिति में विविध मामले प्रभावित हो सकते हैं. विरोधियों की सक्रियता कार्यों को प्रभावित करेगी. यात्रा में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखें. लेनदेन में सजगता रखेंगे. प्रयासों को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. कामकाज में स्पष्टता बनाए रखेंगे. व्यवहार में विनम्र रहेंगे.
कार्यक्षेत्र में प्रबंध पर बल रहेगा. साथी समकक्षों पर भरोसा बना रहेगा. अनावश्यक दबाव में न आएं. निजी मामलों में आपसी विश्वास बनाए रखें. अपनों के साथ समय बिताने का प्रयास रखें. जिम्मेदारों से भेंट हो सकती है. निजी विषयों में हस्तक्षेप से बचें. जरूरी समझौतों को आगे बढ़ाएंगे. संपर्क संचार का लाभ मिलेगा. सहजता से आगे बढ़ें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पर फोकस बनाए रखें. नियमित जांच पर बल रखें. उतावलेपन से बचें. योग प्राणायाम करें.
आर्थिक स्थिति: वाणिज्यिक विषयों में तैयारी के साथ आगे बढ़ें. पेशेवर कार्यों पर नियंत्रण बनाए रखें.
रिश्ते: घर में सहयोग सामंजस्य रखेंगे. लोगों के प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार करें. अहंकार न लाएं.
अरुणेश कुमार शर्मा