Makar Tarot Rashifal 20 March 2026: मेहनत और नई तकनीक से मिलेगा बड़ा लाभ, करियर में आएगा उछाल

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 20 March 2026: कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए माफी मांग सकते हैं.किसी के साथ विवाद में उलझने की कोशिश ना करें.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 20 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- The Chariot 

जो लोग रचनात्मक या तकनीकी कार्यों से जुड़े हैं.उन्हें इस समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.लंबे समय किसी करीबी मित्र से मुलाकात हो सकती है. कार्य क्षेत्र में मेहनत की सराहना होगी. जिसके चलते कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है.स्वयं को बेहतर बनाने का प्रयास करें. कुछ नई तकनीकें सीखना योग्यता को और बेहतर बना सकता है.घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा.संभव है, कि किसी पुरानी संपत्ति को व्यावसायिक रूप में बदल रहे हो.

Advertisement

यदि पारिवारिक सदस्यों के  साथ कोई मतभेद बना हुआ है.तो उसको सुलझाने  का प्रयास करें.कार्यक्षेत्र में सहयोगी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए माफी मांग सकते हैं.किसी के साथ विवाद में उलझने की कोशिश ना करें. लोगों के व्यवहार या चरित्र को लेकर की गई टीका टिप्पणी विवाद को बढ़ सकती है.इससे लोगों के सामने बनी छवि को नुकसान पहुॅंच सकता है.क्रोध और भाषा पर नियंत्रण रखें. गुस्से में अपशब्दों का प्रयोग ना करें.ऐसा कोई कार्य न करें,जो बाद में पछतावे की वजह बने.

स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा स्वास्थ्य की चिंता बीमारी को बिगड़ सकती है.तनाव न करें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है.  किसी किए गए निवेश से अच्छा प्रतिफल मिल सकता है.

रिश्ते: जिद्द या अहंकार में आकर रिश्ते खराब हो सकते है.उन्हें सुधारें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement