Makar Tarot Rashifal 18 February 2026: गलतफहमी रिश्ते में दरार डालेगी, किसी पुरानी गलती का खामियाजा भुगतेंगे

Aaj ka Makar (Capricorn) Tarot Card Horoscope, 18 February 2026: प्रिय के साथ किसी बात को लेकर हुई बहस दोनों के बीच दूरी का कारण बन सकती है. इस समय धैर्य और संयम से काम लें. जरा से भी गलतफहमी रिश्ते में बड़ी दरार ला सकती है. किसी पुराने कार्य में हुई गलती बड़ी परेशानी बनकर सामने आ सकती है.

Advertisement
capricorn horoscope capricorn horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:18 AM IST

मकर (Capricorn):-
Cards:- Seven of wands 

किसी ऐसे व्यक्ति से विवाद हो सकता है. जिनके सहयोग से कभी व्यवसाय की शुरुआत की होगी. इस समय उस व्यक्ति की नीयत काफी खराब हो सकती है. सामने वाला व्यवसाय में पैसों का हेर फेर कर सकते है. आया हुआ नया उच्च अधिकारी पुराना मित्र हो सकता है. इस समय सामने वाले को अपनी काबिलियत और मेहनत से प्रभावित करने का प्रयास करेंगे. अपने क्रोध को काबू में रखें. दूसरों की कमियों का मजाक ना उड़ाए.

Advertisement

गलती होने पर किसी व्यक्ति को दूसरा मौका देकर क्षमा करते हैं. दूसरों पर निर्भरता कम करें. बेवजह लोगों की निजी जीवन में दखल देना बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है. अपनी कमजोरी को दूसरों के सामने उजागर न करें. प्रिय के साथ किसी बात को लेकर हुई बहस दोनों के बीच दूरी का कारण बन सकती है. इस समय धैर्य और संयम से काम लें. जरा से भी गलतफहमी रिश्ते में बड़ी दरार ला सकती है. किसी पुराने कार्य में हुई गलती बड़ी परेशानी बनकर सामने आ सकती है. 

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के चलते गले में खराश और त्वचा में खुजली बढ़ सकती है. 

आर्थिक स्थिति: छोटी-छोटी बचत कर अच्छा खासा धन जमा कर सकते हैं. धन का उपयोग किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने में किया जा सकता है. 

Advertisement

रिश्ते: पारिवारिक दबाव में आकर किसी अजनबी व्यक्ति से विवाह करना पड़ सकता है. इस स्थिति में खुद को फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement