मकर (Capricorn):-
Cards:- Two of Swords
जल्दबाजी और गुस्से में लिया गया कोई निर्णय काफी परेशानी में डाल सकता है.किसी दूसरे व्यक्ति की बातों से प्रभावित होकर अपने निर्णयों में बदलाव न करें.सामने वाले के दवाब में आकर किसी कार्य में फेर बदल कर सकते है.जिसका बाद में अफसोस कर सकते है.किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए कुछ नए बदलाव लाने की जरूरत महसूस करेंगे.अपने सहयोगियों के साथ का कोई यात्रा कार्य के लिए नई योजना बनाने के लिए कर सकते है.मन में किसी बात को लेकर काफी द्वंद बना हुआ है.
अपने अंतर्मन से जुड़ने का प्रयास करें.सही गलत का फैसला करने के लिए मन की बातों को समझना आवश्यक है.नई नौकरी की तलाश भी पूरी हो चली है.ये समय विचारों और बातों पर नियंत्रण रखने का है.बात बात में गुस्सा न करें.वाणी पर संयम रखें.अपशब्दों का उपयोग व्यवहार में बदलाव ला सकता है.दूसरों की निजी बातों में दखल न दें.
स्वास्थ्य:पैरों में मोच आने चलने फिरने में काफी परेशानी हो रही है.जिसके चलते स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है.
आर्थिक स्थिति:आर्थिक स्थिति व्यर्थ की फिजूलखर्ची कारण बिगड़ सकती हैं.जरूरत से ज्यादा खर्च जमा पूंजी को कम कर सकता हैं.
रिश्ते: किसी मित्र के यहां शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा.किसी नए व्यक्ति से मुलाकात व्यवसाय के लिए नए अवसर ला सकती है.
दिशा भटनागर