मकर (Capricorn):-
Cards:- Nine of swords
इस समय विचारों की उथल पुथल के चलते कार्यों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं. जिसके चलते कोई छोटी सी बात बड़ी समस्या के रूप में सामने नजर आ सकती है. इस समय किसी कार्य के असफल होने का डर हो सकता है. जिसके चलते कार्य क्षेत्र में कार्यों को समय पर पूरा नहीं कर पा रहे हैं. इस डर को दूर करें. अपने सोच को सकारात्मक बनाएं. स्थितियों का हिम्मत से सामना करें. यदि अकेले किसी परेशानी से बाहर निकलने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं. तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग ले सकते हैं.
सामने बढ़कर मदद की उम्मीद करेंगे. तो आपको मदद अवश्य मिलेगी. जैसे ही विचारों में सकारात्मक आने लगेगी. इस स्थिति से बाहर निकलते नज़र आयेंगे. इस नकारात्मक सोच का असर आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है जिसके कारण परिजन आपके चिड़चिड़ेपन से असंतुष्ट हो सकते हैं. हो सकता हैं कि आपके जीवन साथी की आपसे शिकायतें काफी अधिक हो. उसको दूर करने का प्रयत्न कीजिए.
स्वास्थ्य: जरूरत से ज्यादा व्यायाम थका सकता हैं. सभी तरह के व्यायामों को थोड़े समय के लिए बंद कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: बिना लिखापढ़ी के किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें. चाहे सामने वाला आपका पूर्व परिचित ही क्यों न हों.
रिश्ते:किसी करीबी मित्र के यहां जाने की योजना बना सकते हैं. सभी लोग इस बात पर काफी उत्साहित हो सकते हैं.
दिशा भटनागर