मकर
नाइट ऑफ वांड्स
आज आप पर लोग भरोसा करेंगे और उनके विश्वास को बनाए रखने की हरसंभव कोशिश बनाए रखेंगे. अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास बढ़ाएं. कारोबार में नई राहें खुल सकती हैं. जरूरी यात्राएं आरंभ हो सकती हैं. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. नवीन कार्यां के लिए प्रेरणा पाएंगे. पेशेवर उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. सभी मामलों में बेहतर रहेंगे.
कार्यगति से सभी प्रभावित होंगे. समय और अवसर के अनुरूप कार्य करेंगे. मौके भुनाने की सोच रखेंगे. घरवालों के साथ खुशियों को बनाए रखेंगे. आधुनिक प्रयासों पर जोर रखेंगे. योग्यता और ज्ञान को बढ़ावा देंगे. भव्यता व संवेदनशीलता बनाए रखेंगे. वातावरण अपेक्षा से अच्छा रहेगा. सबका समर्थन पाएंगे. योग्य लोगों को उचित प्रस्ताव मिलेंगे.
स्वास्थ्य: शारीरिक सक्रियता और प्रभावी व्यक्तित्व से मनोबल ऊंचा रहेगा. आलस्य से बचेंगे. योग व्यायाम बढ़ाएंगे.
आर्थिक स्थिति: कारोबारी लोगों से भेंट होगी. प्रभावपूर्ण स्थिति रहेगी. फाइनेंस के कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे.
रिश्ते: निजी संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से रिश्ते संवरेंगे. दोस्तों और करीबियों का सहयोग रहेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा