मकर
The devil
आज आप के कार्यों में अनसुलझी अड़चन बनी रह सकती है. कामकाजी स्थितियों को कुछ समय के लिए यूं ही छोड़ देंगे तो संभव है कि राह स्वतः निकल आए. फाइनेंस में सहकारिता बनाए रखें. करियर व्यवसाय में सजगता से आगे बढ़ें. व्यवस्थित निवेश के अवसर बनेंगे. स्मार्ट वर्किंग से कार्य साधने में सफलता पा सकते हैं.
हर हाल पॉजीटिव नजरिया बनाए रखकर आगे बढ़ें. मल्टीसिटी मामलों को सकिय्रता दिखाएंगे. जरूरी कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता हे. निजी विषयों में सावधानी से आगे बढ़ेंगे. भूलचूक पर नियंत्रण बढ़ाएं. प्रभावी प्रदर्शन पर जोर बढ़ाएं. प्रतिभा प्रदर्शन के मौके भुनाएं. जिद जल्दबाजी नहीं दिखाएं. लेनदेन स्पष्टता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: क्षमता से अधिक भार उठाने से बचें. शारीरिक संकेतों को अनेदखा न करें.
आर्थिक स्थिति: जरूरी खरीदारी में बजट बिगड़ सकता है. दिखावे की स्कीमों से बचें.
रिश्ते: औरों के लिए बेहतर प्रयास बनाए रखेंगे. मेहमानों का सत्कार बढ़ाएंगे. आलोचना से बचें.
अरुणेश कुमार शर्मा