मकर
द एम्परर
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के साथ औरों के अधिकारों की रक्षा का भी ध्यान रखें. आपके सभी कार्यों पर ऊपर के लोगों की नजर बनी रहेगी. फाइनेंस के मामलों को बेहतर बनाए रखने पर फोकस होगा. रुके हुए कार्यों में सहजता दिखाएं. संबंधियों के साथ संवेदनशीलता बनाए रखें. करीबी वातावरण पर नजर रखें.
सभी कार्यों में अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने की सलाह का कार्ड है. संयमित और संतुलित ढंग से कार्य करें. लोगों के साथ चर्चा में सावधानी बनाए रखें. वित्तीय लेनदेन में चूक करने से बचें. अनावश्यक चर्चा संवाद में समय नष्ट न करें. पूरी जानकारी के साथ रखी गई बातों पर ही गौर करें. चापलूस लोगों से बचने की कोशिश रखें.
स्वास्थ्य: सीजनल सावधानियों को बनाए रखें. झगड़े व तनाव के वातावरण से बचें. जांच समय पर कराएं.
आर्थिक स्थिति: इनकम की तुलना में खर्च की अधिकता बैंक बैलेंस प्रभावित कर सकती है. कीमती खरीदी कर सकते हैं.
रिश्ते: सबकी सहमति से राह बनाने की कोशिश बनाए रखें. संबंधों में एक दूसरे के पर्सनल स्पेस को बनाए रखें.
aajtak.in