कर्क (Cancer):-
Cards:- The Chariot
घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते है. दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना चाहिए. नौकरीपेशा लोगों को लंबे समय से रुकी पदोन्नति की सूचना प्राप्त हो सकते है. किसी की कही सुनी बातों में आकर विवाद में न पड़ें. कुछ लोग इस ईर्ष्या कर सकते है. इसलिए भविष्य की योजनाओं की जानकारी किसी के साथ साझा न करें. संतान की नौकरी में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है. जिम्मेदारियों को लेकर घबराने की बजाय धैर्य से काम लें.
इस समय अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें. अन्यथा परिणाम विपरीत प्राप्त हो सकता है. परिवार में किसी नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है. यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है. तो उसको सावधानी और ध्यान से काम लेना होगा. यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें. किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें और सोच समझकर निर्णय लें. मन की कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही नहीं करना चाहिए. अन्यथा परिणाम विपरीत हो सकते है.
स्वास्थ्य: मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय कार्य से विश्राम लेकर कहीं शांत जगह जा सकते है.
आर्थिक स्थिति: पुराने कर्जों को समय पर चुकाए. फिजूलखर्ची न करें.
रिश्ते: परिवार से जुड़ी निजी बातों को घर की सीमा में हो रखना बेहतर होगा.
दिशा भटनागर