Kark Tarot Rashifal 21 March 2026: कर्क राशि वाले पैसों के खर्च में रखें सावधानी, स्वास्थ्य का भी रखें ध्यान

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 21 March 2026: आज के दिन कर्क राशि के लिए सतर्क रहने की सलाह है. दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें, करीबी लोगों की मंशा पर ध्यान दें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):
Cards: Three of Swords

किसी भी कागजात पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. किसी करीबी की मंशा संपत्ति को लेकर खराब हो सकती है. लोगों के चेहरे पहचानना सीखें. ऐसे लोग जो आपके साथ काफी करीबी बनने का मौका ढूंढते हैं, उनसे दूर रहें. प्रिय का अतीत के रिश्ते को सुधारने की कोशिश करना वर्तमान जीवन को नुकसान पहुंचा सकता है. बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ सम्मानपूर्वक बात करें. अपशब्दों का प्रयोग अपनी भाषा में न करें. यदि किसी की कोई बात समझ नहीं आ रही तो उसे नम्रता से पूछें. जोर-जबरदस्ती या चिल्लाहट करना लोगों की नजरों में आपकी छवि को गिरा सकता है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ रिश्ते सुधारें. जो लोग ज्यादा मीठा बोलते हैं, उनकी बातों पर ध्यान दें. कुछ लोग ईर्ष्या करते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें. लोगों की यथासंभव मदद करें. जो बीत गया, उस बात को लेकर रोते न रहें. पारिवारिक मामलों को समय रहते सुलझाने का प्रयास करें. लोगों की बातों में न आएं.

Advertisement

स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित करें. ज्यादा मीठा खाने से परहेज करें.

आर्थिक स्थिति: दूसरों के कहने पर पैसों को निवेश न करें. खर्चों को सीमित रखें.

रिश्ते: परिवार के साथ किसी विवाह में शामिल हो सकते हैं. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement