कर्क (Cancer):-
Cards:- Seven of swords
प्रिय की बातों में आकर उसकी किसी मित्र के साथ प्रेम का नाटक कर सकते हैं. जल्द ही इस बात को लेकर ग्लानि महसूस होने से सामने वाले से माफी मांगेंगे. संभव हैं, कि सच्चाई जानकर सामने वाला माफ कर सकता है. इस बात को लेकर प्रिय से रिश्ता तोड़ सकते हैं बुरे लोगों की संगत से दूर रहे. विचारों में शुद्धता लाएं. किसी भी कार्य को किसी से बदला लेने की भावना से ना करें कार्यों को समय पर सफलतापूर्वक पूरा करने के प्रयास करें. बेवजह किसी से विवाद ना करें. किसी कार्य को पूरा करने के लिए अनैतिक लोगों का साथ या अनैतिक साधनों का उपयोग न करें. पुराने लोगों और मित्रों से संपर्क बनाए रखें. इससे जीवन में बचपना हमेशा बना रहता है. बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें. ईर्ष्यालु लोगों से बचकर रहें. निजी बातों को लोगों के साथ साझा ना करें. जीवनसाथी के व्यवहार में आ रहा बदलाव चिंतित कर सकता है. सामने वाले की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य: तलवे में किसी चीज से चोट लगने के कारण सूजन आ सकती है. इस कारण चलने फिरने में परेशानी महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति: नए वाहन को खरीदने की योजना बना सकते हैं. संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था करेंगे.
रिश्ते: किसी ऐसे व्यक्ति से दुर्व्यवहार कर सकते हैं. जो प्रिया का काफी करीबी होगा.
दिशा भटनागर