कर्क (Cancer):-
Cards:- Page of cups
अपने रिश्तों को संभाल कर रखें दूसरों की बातों में आकर बेवजह करीबी लोगों पर शक करना रिश्तो को बिगाड़ सकता है स्वभाव में गंभीरता ले कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें समय का सदुपयोग करें कुछ ऐसे कार्य को करने की कोशिश कर सकते हैं. जिसमें थोड़ा जोखिम हो सकता है.ऐसी स्थिति में उस कार्य की बारे में पूरी जानकारी जरूर ले. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात जल्द ही प्रेम संबंध में बदल सकती है.दोनों आपस में काफी समय व्यतीत करने की योजना बना सकते हैं. जीवनसाथी के साथ हुई अनबन को सुलझाने की कोशिश करेंगे. सामने वाले के लिए कीमती उपहार ला सकते हैं. संतान की उपलब्धि पर खुश होंगे.उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे संस्थान का चयन कर सकते हैं. परिवार में नन्हे सदस्य के आगमन से सारा माहौल उत्साहित हो सकता है. विवाह के लिए अपनी सहमति दे सकते हैं. कार्य शैली में बदलाव लाकर कार्यों को अच्छी तरह से पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा.
स्वास्थ्य: बार-बार बुखार आने से शरीर कमजोर हो सकता है. कुछ जरूरी जांचें चिकित्सक द्वारा करवाई जा सकती हैं.
आर्थिक स्थिति: किसी को अच्छी खासी धनराशि उधार दे सकते हैं. इस उधार को बिना लिखा पढ़ी के ना दें.
रिश्ते: कुछ लोगों के कहने में आकर प्रिय के साथ दुर्व्यवहार कर सकते हैं. इस बात का बाद में अफसोस हो सकता है.
दिशा भटनागर