कर्क
टू आफ पेंटाकर्ल्स
आज का दिन आप के लिए सभी महत्वपूर्ण कार्यों को पूरे मनोयोग से करने और निरंतरता बनाए रखने में सहयोगी है. सूझबूझ और विवेक उम्दा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. लोगों की निगाहें आप पर बनी रहेंगी. योजनाओं में सक्रियता लाएंगे. तुरत लाभ की अपेक्षा न रखें. समय आने पर परिणाम निश्चित ही पक्ष में बनेंगे. क्षमता से अधिक करने की कोशिश होगी.
सुविधा संसाधनों को बढ़ाएंगे. अवसरों को भुनाने का प्रयास रहेगा. सौदेबाजी में पहल बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण लोगों का साथ पाएंगे. सबका सहयोग साहस बढ़ाएगा. आत्मविश्वास से कार्य करेंगे. विविध मामलों में उचित प्रस्ताव प्राप्त होंगे. विरोधी शांत रहेंगे. घर में समय देने का भाव रहेगा. परिस्थितियां सहयोगकारी रहेंगी. अनुबंधों में गति आएगी.
स्वास्थ्य: सेहत सुधार पर बनी रहेगी. अनुशासन अनुपालन पर जोर रखेंगे. व्यक्तित्व प्रभावी बना रहेगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में इच्छित स्थित रहेगी. कार्यक्षेत्र में उत्साह का वातावरण रहेगा. प्रयासों को गति देंगे.
रिश्ते: घर के लोगों के साथ वक्त बिताएंगे. चर्चा के बेहतर के मौके बनेंगे. व्यवहार से सबको प्रभावित करेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा