Kark Tarot Rashifal 15 February 2026: किसी पर ज्यादा विश्वास न करें, पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 15 February 2026: परिवार की किसी सदस्य की गलत लोगों से मित्रता मान सम्मान को धूमिल कर सकती है. थोड़ा सजग रहे. किसी पर अतिविश्वास ना करें. अजनबी लोगों के साथ बातचीत करते समय महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने से बचें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Nine of cups

अचानक से प्रिय का बदलता व्यवहार आश्चर्यचकित कर सकता है. उसके गुस्सैल स्वभाव में बदलाव आता नजर आ रहा है. कार्यों में जल्दबाजी की जगह धैर्य और संयम पूर्ण व्यवहार सभी को हैरान कर सकता है. किसी बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से काफी समय के बाद हुई मुलाकात खुश कर देगी. किसी कार्य को पूरा करने को लेकर उनकी सलाह ली जा सकती है. कार्य क्षेत्र में किसी नई परियोजना की चर्चा हो सकती है. सभी लोग इस परियोजना में महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति की उम्मीद कर सकते हैं.

Advertisement

किसी पुरानी महत्वाकांक्षा के पूरे होने की संभावना बनती नजर आ रही है. पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की सलाह ना लें. व्यर्थ में घरेलू कलह को बढ़ाने ना दें. परिवार की किसी सदस्य की गलत लोगों से मित्रता मान सम्मान को धूमिल कर सकती है. थोड़ा सजग रहे. किसी पर अतिविश्वास ना करें. अजनबी लोगों के साथ बातचीत करते समय महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करने से बचे. 

स्वास्थ्य:कान में लगातार दर्द बढ़ता जा रहा है. चिकित्सक की सलाह पर कान में दवा डाल सकते है. इस समय घरेलू नुस्खे न आजमाएं. 

आर्थिक स्थिति: पैसों के लेनदेन को लेकर कार्य क्षेत्र में कोई आरोप लगा सकता है. पैसों के लेनदेन का सही ब्यौरा इस स्थिति से बचा सकता है. 

रिश्ते: नानी की तबीयत बिगड़ने से मन में चिंता बढ़ सकती है. सामने वाले के साथ समय गुजार सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement