कर्क (Cancer):-
Cards:- The Devil
प्रेम संबंध:- प्रिय के विवाहित होने की बात अचानक से पता चलने पर आवक हो सकते है.सामने वाला इतनी बड़ी बात छुपाकर रखा हुआ था.
राशिफल:- इस समय अच्छे भले चलते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती है.व्यवसाय में साझेदार के गलत तरीके से पैसा कमाने के कारण मान सम्मान की हानि हो सकती है.स्वार्थी लोगों से दूर रहें.इस समय पुरानी गलतियों का दोहराव न करें.व्यवसाय में कुछ नए अनुबंध कर सकते है.पुराने और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें.कहीं से अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है.किसी कार्य को पूरा करते समय कोई भी जोखिम न ले.फालतू में लोगों से विवाद न करें.धर्म के कार्यों में रुचि आपका मनोबल ऊंचा करेगी.परिवार में विवाद से क्लेश हो सकता है.इस स्थिति में गलत पक्ष का समर्थन न करें.
जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है.गुस्सा आने पर तुरंत कोई भी प्रतिक्रिया न दें.धैर्य और संयम से स्थिति का आकलन करे.और फिर कोई प्रतिक्रिया दें.किसी को दिया पैसा वापस मिलने से खुश होंगे.किसी नए वाहन की खरीदी कर सकते है.संतान की गलत संगत से परेशान होंगे.स्थाई संपत्ति में वृद्धि हो सकती हैं.
स्वास्थ्य: पुराने रोग परेशान कर सकते है.घरेलू उपचार की जगह चिकित्सीय सलाह लें.
आर्थिक स्थिति: कर्ज से दूर रहें. क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा.
रिश्ते: भाइयों से अनबन हो सकती है.संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा.
दिशा भटनागर