Kark Tarot Rashifal 10 April 2026: विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है, ईश्वर से जुड़ने का प्रयास करें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 10 April 2026: अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों पर तकरार न करें. गुस्सा होने पर अपशब्दों का उपयोग न करें. 

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क (Cancer):-
Cards:- Two of cups

कार्यों को लेकर द्वंद्व की स्थिति हो सकती है. अपनी कार्यक्षमता पर भरोसा रखें. घर की देखरेख से जुड़े कार्य कर सकते है. किसी को जरूरत से ज्यादा महत्व न दें. सामने वाला आगे चलकर अहंकारी हो सकता है. जिसके कारण बाद में पछताना पड़ सकता है. ईश्वर से जुड़ने का प्रयास करें. इससे ईश्वर मै आस्था के साथ स्वयं के अंतर्मन से भी जुड़ाव महसूस करेंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. इसे व्यर्थ मित्रों के साथ बातचीत या घूमने फिरने में न गवाएं. किसी से भी बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें. गलत शब्द गलतफहमियां खड़ी कर सकते है. नौकरीपेशा लोगों को कुछ व्यावसायिक यात्राएं करना पड़ सकती है. दाम्पत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है. सामने वाले से माफी मांगकर रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें. समाज में परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का प्रयास कर सकते है. अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों पर तकरार न करें. गुस्सा होने पर अपशब्दों का उपयोग न करें. 

Advertisement

स्वास्थ्य: कान में दर्द के चलते काफी परेशान हो सकते है घरेलू उपचार करेंगे. 

आर्थिक स्थिति: पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. कुछ धनलाभ के आसार बन सकते है. 

रिश्ते: घर परिवार में अपना व्यवहार संयमित रखें. आपका रुखा व्यवहार परिवार में तनाव बढ़ा सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement