Kark Tarot Rashifal 6 May 2026: झूठी बातों और धूर्तों से दूर रहें, वातावरण सामान्य बनाए रखें

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 6 May 2026: विरोधी लोग सक्रियता दिखा सकते हैं. जरूरी विषयों को समय पर पूरा करें. लक्ष्य की ओर सहज गति बनाए रखें. झूठी बातों व धूर्तों से सतर्कता बढ़ाएं. वातावरण सामान्य बना रहेगा.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

अरुणेश कुमार शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क
Nine of swords

आज आप अकारण की चिंता करने से बचें. ऐसे लेनदेन में न आगे बढ़ें कि सुख चैन प्रभावित हो जाए. ढिलाई व चूक से कार्यगति प्रभावित हो सकती है. विरोधी लोग सक्रियता दिखा सकते हैं. जरूरी विषयों को समय पर पूरा करें. लक्ष्य की ओर सहज गति बनाए रखें. झूठी बातों व धूर्तों से सतर्कता बढ़ाएं. वातावरण सामान्य बना रहेगा.

Advertisement

नए लोगों से सावधानी से रिश्ते बनाएं. अन्य के प्रभाव में आकर निर्णय लेने से बचें. प्रतिस्पर्धा में जल्दबाजी न दिखाएं. अनुभवी की सलाह का सम्मान करें. व्यावसायिक योजनाओं को नियमों से चलाएं. लाभ की स्थिति औसत रहेगी. परस्पर सहयोग बनाए रखें. परिस्थितियां नियंत्रण के बाहर रह सकती हैं. कार्यों को समय पर पूरा करें.

स्वास्थ्य: धूप में अधिक देर रहने व कठोर श्रम करने से बचें. रक्त चाप की जांच नियमित कराएं.
आर्थिक स्थिति: आय से अधिक व्यय की स्थिति बनी रह सकती है. रिस्की कार्यों से दूरी बनाए रखें.
रिश्ते: संबंधी सहयोगी बने रहेंगे. रिश्तेदारों से अपनी जरूरी सूचनाएं साझा करने से बचें. आलोचना से प्रभावित न हों.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement