Kark Tarot Rashifal 5 May 2026: लॉटरी जैसे आकस्मिक लाभ वाले कार्यों से बचें, नियमित इनकम पर फोकस बढ़ाएं

Aaj ka Kark (Cancer) Tarot Card Horoscope, 5 May 2026: पैसों व वस्तुओं के प्रति अधिक झुकाव बना रह सकता है. ठगों से अपने धन की रक्षा करने पर फोकस बनाए रखेंगे. मेहनत पर भरोसा बना रहेगा. हल्के लोगों से दूरी रखें.

Advertisement
cancer horoscope cancer horoscope

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:00 AM IST

कर्क
फोर आफ पेंटाकल्स

सभी कुछ अपनी पकड़ में बनाए रखने की कोशिश आपके प्रयासों को बोझिल बना सकती है. अन्य की बातों में आने में आकर निर्णय लेने से बचने का समय है. पैसों व वस्तुओं के प्रति अधिक झुकाव बना रह सकता है. ठगों से अपने धन की रक्षा करने पर फोकस बनाए रखेंगे. मेहनत पर भरोसा बना रहेगा. हल्के लोगों से दूरी रखें.

Advertisement

दिनचर्या व्यवस्थित बनाए रखें. व्यवहार मं संतुलन व संयम बनाए रहें. अपना पक्ष मजबूती से रखने की कोशिश होगी. सहयोग का नजरिया बनाए रखें. रुके हुए कार्यों में सक्रियता लाने की अपेक्षा रुटीन मामलों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाते रहें. भौतिक सामानों में रुचि रहेगी. अपनी योजनाएं बताने से बचें. वक्त के साथ समझौता करते हुए आगे बढ़ें.

स्वास्थ्य: मौसम के अनुरूप दिनचर्या बनाए रखें. अधिक वजन उठाने से बचें. सेहत के संवेदनशीलता बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति: लॉटरी जैसे आकस्मिक लाभ वाले कार्यों से बचें. नियमित इनकम पर फोकस बढ़ाएं. उधार में न उलझें.
रिश्ते: दिल से बने संबंध प्रभावशाली रहेंगे. दोस्तों को समय देंगे. पीठ पीछे बुराई करने की वालों की परवाह न करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement