अधिकतर विषयों में प्रभावी बने रहेंगे.सहयोगियों से संपर्क संवाद बढ़ाएंगे.मित्रों व संबंधियों से भेंट के अवसर बढ़ेंगे.सृजन कार्यों में सफल रहेंगे.महत्वपूर्ण परिणाम पक्ष में बनेंगे.आधुनिक प्रयास बल पाएंगे.लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा.शुभकार्यों की रूपरेखा बनेगी.सभी का सम्मान रखेंगे.संवेदनशीलता से काम लेंगे.वक्त की चाल शुभता की संकेतक है.करियर व्यापार में अपेक्षा से अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे.कार्यक्षमता बढ़ेगी.
नौकरी व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता रहेगी.उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा.प्रयासों को समर्थन मिलेगा.कला कौशल में सुधार होगा.लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिकी मजबूत बनाए रखेंगे.आधुनिकता को बढ़ावा देंगे.नेतृत्व सम्हालने में आगे रहेंगे.वाणिज्यिक विषयों में रुझान रहेगा.उद्योग व्यवसाय में लाभ बनेगा.
प्रेम मैत्री- अपनों से किया वादा व वचन पूरा करने पर जोर होगा.भावनात्मक पक्ष संवार पाएगा.संबंधों में मजबूती रहेगी.इच्छित सूचनाएं प्राप्त होंगी.प्रियजनों को प्रभावित करेंगे.भेंट के अवसर बढ़ेंगे.चहुंओर शुभता का संचार रहेगा.मन की बात कह पाएंगे.अनुकूलता बढ़ेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- विनय विवेक से आगे बढ़ेंगे.नवीन विषयों से जुड़ेंगे.चर्चा संवाद में स्पष्ट रहेंगे.स्वास्थ्य सुधरेगा.मेलजोल बढाएंगे.कार्यों में तेजी दिखाएंगे.
आज का उपाय: जगतपिता पालनहार भगवान विष्णु और देवी मां महालक्ष्मी जी की पूजा वंदना करें.पीली वस्तुओं का प्रयोग व दान करें.नया सोचें.
शुभ अंक : 2, 3 और 9
शुभ रंग : भगवा
अरुणेश कुमार शर्मा