कर्क- कामकाज साधारण रहेगा. विपक्षियों से दूरी रखें. अप्रत्याशित घटनाक्रम संभव है. परिजनों का साथ बना रहेगा. बहस विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचेंगे. सूझबूझ और सजगता से कार्य करेंगे. नीति धर्म का पालन बढ़ाएं. खानपान और सेहत देखें. भावुकता में न आएं. व्यवस्था पर भरोसा बढ़ाएं. सतर्कता सजगता बरतें. भूलचूक की स्थिति से बचें. हानि उठानी पड़ सकती है. लेनदेन में उतावली न दिखाएं. ठगों की बातों में न आएं. दबाव अनुभव करेंगे.
नौकरी व्यवसाय- कारोबार अपेक्षित रहेगा. अनुबंधों को पूरा करेंगे. पेशेवर अनुशासन बढ़ाएंगे. करियर व्यवसाय को परिजनों के सहयोग से आगे बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्यों में निरंतरता रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक मामलों में उतावली न दिखाएं. व्यवस्था को बेहतर बनाए रहें. लोभ व प्रलोभन में आने से बचें. बजट प्रभावित होने की आशंका है. खर्च में अतिरिक्त सतर्कता रखें.
प्रेम मैत्री- अपनों के साथ चर्चा संवाद में सजग रहेंगे. उचित अवसर का इंतजार करेंगे. जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचेंगे. रिश्तों को संवारेंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वजनों से करीबी बनाए रखें. अपनों की सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. संबंध संवरेंगे. प्रियजनों से भेंट होगी.
स्वास्थ्य मनोबल- संकेतों पर ध्यान देंगे. जोखिम नहीं लेंगे. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. अधिक भार उठाने से बचें. मनोबल बनाए रखें. गोपनीयता बढ़ाएंगे.
आज का उपाय: महादेव शिवशंकर की पूजा वंदना करें. ओम् नमः शिवाय एवं ओम् सों सोमाय नमः का जाप करें. याचक की मदद करें.
शुभ अंक : 2, 5 और 8
शुभ रंग : गुलाबी
अरुणेश कुमार शर्मा