Cancer horoscope today: 10 सितंबर 2021 आज का कर्क राशिफल, मिल सकती है मनचाही चीज, बन रहा धनलाभ का योग

kark Rashifal 10 September 2021: कर्क (Cancer) राशि के जातक को इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है.

Advertisement
kark Rashifal 10 September 2021 kark Rashifal 10 September 2021

Cancer/kark, Aaj Ka Rashifal- कर्क राशि के जातक सूचनाओं के आदान प्रदान में आगे रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी. भवन वाहन की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है. निजता पर फोकस बढ़ेगा. अपनों के साथ उल्लेखनीय समय बिताएंगे. सुख सौख्य सौंदर्यबोध बढ़ेगा. बड़प्पन से कार्य करेंगे.

धन लाभ - भव्य प्रयास सफल होंगे. इच्छित घर वाहन ले सकते हैं. आर्थिक मजबूती बनी रहेगी. सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आय उत्तरोत्तर संवरेगी. सुंदर भेंट प्राप्त हो सकती है.

Advertisement

प्रेम मैत्री- निजी जीवन में हर्ष आनंद बढ़ेगा. परिजनों की प्रसन्नता के लिए प्रयासरत रहेंगे. नेह, प्रेम में वृद्धि होगी. सुखद समय साझा करेंगे. सभी से आदर सम्मान मिलेगा. सबकी सुनेंगे.

स्वास्थ्य मनोबल- अच्छी सेहत और सुख सौख्य से मनोबल बढ़त पर रहेगा. साहसिक कार्याें में रुचि ले सकते हैं. खानपान संवार पर रहेगा. सक्रियता से काम लेंगे.

शुभ अंक: 1 और 2  
शुभ रंग: एक्वा कलर
आज का उपाय: पूर्वजों को याद करें. शिव परिवार की साधना आराधना करें. सबको सम्मान दें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement