मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आर्थिक हितलाभ मजबूत रहेगा. कारोबारी लेनदेन बेहतर बने रहेंगे. बचत और संग्रह के प्रयास सफल हो सकते हैं. अधिकारियों और वरिष्ठों से मुलाकात लाभकारी रहेगी. आय के नए स्रोत विकसित होने के संकेत हैं.
वृष राशि
वृष राशि वालों को बजट के अनुसार वित्तीय कार्य आगे बढ़ाने चाहिए. कारोबारी गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी. सुविधा संसाधनों में बढ़ोतरी संभव है. कागजी कामों में स्पष्टता रखें. बेवजह की आशंकाओं से दूर रहें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए वाणिज्यिक लाभ अच्छा रहेगा. हितलाभ बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. अनुबंधों में उत्साह रहेगा. पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं. बड़े लोगों का साथ मिलेगा.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए वित्तीय हित सुरक्षित रहेंगे. लाभ प्रतिशत अच्छा बना रहेगा. कारोबारी वार्ताएं सफल हो सकती हैं. प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. अवसरों का सही उपयोग करें. कार्य विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक अवसरों का लाभ लेने का समय है. वित्तीय बढ़त बनी रहेगी. पेशेवर चर्चाओं में प्रभावशाली रहेंगे. व्यापारिक कार्यों में तेजी आएगी. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को वित्तीय लापरवाही से बचना होगा. अचानक स्थितियों पर अनुशासन रखें. जरूरी काम समय पर पूरे करें. ठगे जाने की आशंका है. स्मार्ट वर्किंग पर जोर देना बेहतर रहेगा.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ बढ़ा रहेगा. मुलाकातों और चर्चाओं में प्रभाव बना रहेगा. नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे. लक्ष्य की ओर गति बनी रहेगी.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का फोकस आर्थिक विषयों पर रहेगा. लाभ प्रतिशत सामान्य रहेगा. वरिष्ठों के साथ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे. प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी है. मेहनत का लाभ मिलेगा.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आर्थिक हित सुरक्षित रहेंगे. लेनदेन पर फोकस रहेगा. नए कार्यों को बढ़ावा मिलेगा. तेजी से आगे बढ़ सकते हैं. जिम्मेदार लोगों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए वित्तीय लाभ और प्रबंधन बेहतर रहेगा. घरेलू वस्तुओं की खरीद संभव है. पेशेवर उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. लक्ष्य पूरे करने में सफलता मिल सकती है. जल्दबाजी से बचें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक लाभ बेहतर रहेगा. कार्य विस्तार पर फोकस रहेगा. करीबियों का भरोसा बढ़ेगा. पेशेवर रिश्तों में विश्वास मजबूत होगा. कार्यशैली प्रभावशाली बनी रहेगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों को मूल्यवान वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति हो सकती है. आर्थिक मामलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेगा. लक्ष्य पूरे होंगे. चारों ओर लाभ का माहौल बना रहेगा. उन्नति से उत्साह बढ़ेगा.
अरुणेश कुमार शर्मा