Mesh Tarot Rashifal 25 March 2026: मेष राशि वाले लेनदेन के मामले में बरतें सावधानी, पुरानी गलती से जीवनसाथी होगा नाराज

Aaj ka Mesh (Aries) Tarot Card Horoscope, 25 March 2026: कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी कार्य की सफलता से खुश होकर कोई उपहार या सराहना दे सकते है. किसी भी सरकारी कार्य में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं.

Advertisement
aries horoscope aries horoscope

दिशा भटनागर

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST

मेष (Aries):-
Cards:- The Hanged Man 

समस्याओं से भागने की जगह उनका डटकर सामना करें. धीरे धीरे जो लोग विपक्ष में है. वे भी पक्ष में होते नजर आएंगे. व्यवसाय से जुड़ी किसी योजना को साकार करने के लिए समय अच्छा है. लापरवाही से कार्य न करें. सही समय पर किए गए फैसले अच्छे परिणाम लेकर आयेंगे. आसपास के लोगों से थोड़ा सजग रहें. कुछ लोग कार्य में बाधा डालने की कोशिश कर सकते है. संतान के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. अपने कार्यों को धैर्य और संयम के साथ पूरा करें. जल्दबाजी में की गई कोई छोटी सी गलती परेशानी का कारण बन सकती है. मेहनत का अच्छा प्रतिफल मिल सकता है. कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी कार्य की सफलता से खुश होकर कोई उपहार या सराहना दे सकते है. किसी भी सरकारी कार्य में बिना पूरी जानकारी के कदम न बढ़ाएं. किसी पुरानी गलती के खुलासा होने से जीवनसाथी नाराज हो सकता है. 

Advertisement

स्वास्थ्य: अनियमित खानपान की वजह से पाचन सम्बन्धी परेशानियां हो सकती है. मौसम के अनुसार खानपान करें. 

आर्थिक स्थिति: लेनदेन के मामले में सावधानी रखें. शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के चलते चिंतित हो सकते है. 

रिश्ते: परिवार के सदस्यों की खुशी में खुश होंगे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement